{"_id":"6440fde51303bfeeb80bdf39","slug":"chhindwara-sdm-s-reader-s-daughter-in-law-suicides-allegations-of-harassment-on-husband-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा के एसडीएम के रीडर की बहू ने लगाई फांसी, पति पर लगे प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा के एसडीएम के रीडर की बहू ने लगाई फांसी, पति पर लगे प्रताड़ना के आरोप
Thu, 20 Apr 2023 02:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:25 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में एसडीएम के रीडर की बहू ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महज एक साल पूर्व चौरई से ब्याहकर छिंदवाड़ा के नोनिया करबल आई कल्पना की मौत हो गई। बुधवार को दोपहर बाद उसका शव ससुराल में फंदे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। मायके पक्ष ने मामले में पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जांच करने की मांग की है। देर शाम तक पंचनामा कार्यवाही की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पीएम गुरुवार को हुआ।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा देहात टीआई जीएस उईके ने बताया कि चौरई निवासी 24 वर्षीय कल्पना का विवाह एक साल पहले छिंदवाड़ा के नोनिया करबल निवासी रोहित वर्मा के साथ हुआ था। दोनों यहां रहते थे। कल्पना ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कल्पना के जीजा ने मामले में प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
गुपचुप तरीके से निजी अस्पताल में किया गया भर्ती
जैसे ही कल्पना फंदे पर झूली, उसे फंदे से उतारकर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस को भी सूचना नहीं दी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्पना के मायके पक्ष के लोगों ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में रीडर है ससुर
कल्पना के ससुर आशाराम वर्मा छिंदवाड़ा एसडीएम कार्यालय में रीडर है। एक साल पहले ही उनके बेटे रोहित की शादी चौरई के नवेगांव निवासी कल्पना वर्मा से हुई थी। कल्पना के परिजनों की मानें तो रोहित उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था।
