फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Youth consumed poison while removing encroachment Tehsildar sent his to hospital

Chhindwara: अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक ने पिया जहर, तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल, जांच शुरू

Sun, 11 Jun 2023 07:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 07:53 AM IST
सार

अमरवाड़ा की राजस्व टीम तहसीलदार की अगवाई में मनीष सूर्यवंशी का कब्जा हटाने पहुंची थी, तभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मनीष सूर्यवंशी ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Youth consumed poison while removing encroachment Tehsildar sent his to hospital
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरवाड़ा के जमुनिया भूरा में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार की टीम के सामने एक युवक ने जहर पी लिया, जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में तहसीलदार ने तत्काल अपनी गाड़ी से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक यहां मंशाराम सूर्यवंशी और मनीष सूर्यवंशी के बीच मकान के कब्जे का विवाद 40 साल से लंबित है, जिसमें मंशाराम सूर्यवंशी ने मकान का अतिक्रमण तोड़ने की शिकायत की थी, जिसके चलते मंशाराम के पक्ष में फैसला आया तो अमरवाड़ा की राजस्व टीम तहसीलदार की अगवाई में मनीष सूर्यवंशी का कब्जा हटाने पहुंची थी, तभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मनीष सूर्यवंशी ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है, युवक का उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन

          
नहीं हटाया गया अतिक्रमण
घटना के बाद राजस्व अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की है। वहीं पूर्व में भी यहां से कब्जा हटाया गया था, ऐसी बात सामने आ रही है, लेकिन अब दोबारा यहां पर अतिक्रमण हटाने दस्ता गया था, जिसके सामने यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed