{"_id":"646ae9c79a123eb2d8039083","slug":"chhindwara-news-two-children-died-due-to-drowning-in-the-well-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भीषण गर्मी से राहत पाने कुएं में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत, घर से बकरियां चराने निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भीषण गर्मी से राहत पाने कुएं में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत, घर से बकरियां चराने निकले थे
Mon, 22 May 2023 09:34 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 09:34 AM IST
सार
छिंदवाड़ा के हिर्री जागीर में दो नाबालिगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्त साथ में घर से बकरियां चराने निकले थे, इसी दौरान वे पानी पीने कुएं में गए और बाद में उसमें नहाने उतर गए, लेकिन तैरना नहीं जानते थे, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कुएं में डूबने से दो बच्चों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के हिर्री जागीर में दो नाबालिगों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों ही आपस में दोस्त थे। वे रोजाना अपनी बकरी चराने के लिए खेत जाते थे, रविवार को भी दोनों बकरी चराने खेत गए थे, लेकिन अनहोनी का शिकार हो गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
पुलिस के मुताबिक हिर्री जागीर में रहने वाले ललित धुर्वे 17 साल एवं सौरभ यादव 11 साल दोनों बालक बकरी चराने खेत गए हुए थे। बहुत देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया, इस दौरान उन्हें कुएं के पास दोनों लड़कों के कपड़े दिखाई दिए जिसके बाद जिसके दोनों ही नाबालिग कुएं के अंदर मृत अवस्था में मिले। आशंका जताई जा रही है कि बकरी चराने खेत गए दोनों लड़के कुएं में पानी पानी पीने के लिए गए थे, बाद में वे नहाने के लिए कुएं में उतर गए, उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं था, दोनों ही तैरना नहीं जानते थे, जिससे उनकी कुएं में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत बालक ललित धुर्वे उम्र 17 वर्ष तो दूसरा सौरव यादव उम्र 11 साल के बताए जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव को कुएं से निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद ग्राम हिर्री जागीर में मातम पसरा हुआ है, यादव और धुर्वे परिवार में गम का माहौल है। सौरभ यादव और ललित धुर्वे दोनों के ही घरों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही दोस्त साथ साथ खेलते और बकरी चराने भी जाते थे, ऐसे में दोनों की एक साथ मौत होने की खबर ने उनके परिवार को झकझौर कर रख दिया है। दोनों ही बच्चों के माता पिता घटना के बाद से बेसुध हो गए हैं।