फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Thieves cut down sandalwood trees in SAF campus and took them away

Chhindwara News: SAF कैंपस में लगे चंदन के पेड़ काटकर ले गए चोर, बटालियन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Wed, 11 Oct 2023 08:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 08:51 AM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा नगर में चोरों ने इस बार पुलिस और SAF जवानों को खुली चुनौती देकर SAF बटालियन में धावा बोलते हुए यहां लगे दो चंदन के पेड़ों को कटर से काट कर ले गए।

विज्ञापन
Chhindwara News: Thieves cut down sandalwood trees in SAF campus and took them away
चंदन के बगीचे से दो पेड़ काटकर ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में चोरों का इस कदर आतंक बढ़ गया है कि वे अब ऐसी जगह पर धावा बोल रहे है जहां पर सिक्योरिटी हमेशा टाइट रहती है,  जी हां छिंदवाड़ा नगर में चोरों ने इस बार पुलिस और SAF जवानों को खुली चुनौती देकर SAF बटालियन में धावा बोलते हुए यहां लगे दो चंदन के पेड़ों को कटर से काट कर ले गए। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बकायदा ऐसी जगह से घुसे जहां पर सुरक्षा व्यवस्था हमेशा चाक चौबंद रहती है लेकिन चोरों ने यहां घुसकर चंदन के 2 बड़े पेड़ों को निशाना बना लिया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हुई घटना, CCTV में कैद हुई वारदात
यह वाकया मंगलवार तड़के 4:00 का बताया जा रहा है, चोरों ने आसाराम गुरुकुल की तरफ से SAF बटालियन ने प्रवेश किया और यहां लगे पुराने दो चंदन के पेड़ों को कटर से काट कर साफ कर दिया। चोरों ने लकड़ी ले जाने के लिए बाकायदा ऑटो का प्रबंध किया था, जिसमें वे लकड़ियां भर कर ले गए पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब वारदात सामने आने के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन का लगा है बगीचा, 24 घंटे की सुरक्षा के बाद कैसी हो गई चोरी
जिस तरह से SAF बटालियन में यह चोरी की वारदात हुई है, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। आपको बता दें कि जिस जगह चोरी की वारदात हुई वहां पर चंदन का बगीचा लगा हुआ है ऐसे में 24 घंटे की सुरक्षा के बावजूद यहां पर किस तरह से चोरों ने सेंध मारी करते हुए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed