{"_id":"62bae22002f2db4c0b046d11","slug":"chhindwara-news-six-year-old-innocent-was-playing-with-old-battery-serious-injury-in-hand-due-to-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पुरानी बैटरी से खेल रहा था छह साल का मासूम, ब्लास्ट से आई हाथ में गंभीर चोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पुरानी बैटरी से खेल रहा था छह साल का मासूम, ब्लास्ट से आई हाथ में गंभीर चोट
Tue, 28 Jun 2022 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 28 Jun 2022 04:42 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में पुरानी बैटरी से खेलना छह साल के मासूम के लिए खतरनाक साबित हुआ। बैटरी में ब्लास्ट हो गया और उसे हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बैटरी ब्लास्ट होने से घायल मासूम।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शहर से लगे ग्राम खूनाझिर खुर्द के पठरा गांव में एक मासूम को बैटरी से खेला महंगा साबित हो गया। 6 साल का मासूम आशीष पुरानी बैटरी को हाथ में लेकर खेल रहा था। तभी उसके हाथ में ही बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे आशीष को हाथ में गंभीर चोट आई है।
ब्लास्ट होते ही आशीष को उसके परिजनों ने तत्काल अस्पताल में एडमिट कराया। वहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि घर में रखी एक पुरानी बैटरी के साथ आशीष खेल रहा था। तभी बैटरी में जमकर ब्लास्ट हुआ। इससे आशीष के हाथ में गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में आशीष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशीष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बच्चे के हाथ में बैटरी में ब्लास्ट होते ही वह गिर गया। तब बैटरी हाथ से छूट गई। अगर वह नहीं गिरता और बैटरी हाथ में रहती तो दुर्घटना जानलेवा हो सकती थी। पूरा चेहरा झुलस सकता था और तब आंखें भी सलामत नहीं बचती।