फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Roadways Nagpur-Shahdol Express one day a week

Chhindwara News: सप्ताह में एक दिन चलेगी नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, यहां रहेगा कर्मशियल स्टॉपेज

Sat, 12 Aug 2023 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:24 PM IST
सार

Chhindwara News: शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस के अप व डाउन की समय सारणी भी जारी की है। जिसके अनुसार ट्रेन 11:45 बजे नागपुर से रवाना होगी व रात 12:20 बजे शहडोल पहुंच जाएगी। वहीं, यह ट्रेन दूसरे दिन 5:00 बजे सुबह शहडोल से निकलेगी।

विज्ञापन
Chhindwara News: Roadways Nagpur-Shahdol Express one day a week
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेल सुविधाओं के लिए तरस रहे छिंदवाडा वासियों को रेलवे बोर्ड ने राहत दिलाई है। दरअसल रेलवे बोर्ड ने नागपुर- शहडोल ट्रेन के परिचालन की अनुमति दे दी है। यह ट्रेन छिंदवाड़ा होते हुए ही शहडोल जाएगी। वहीं शहडोल से छिंदवाड़ा होते हुए नागपुर रवाना होगी। इस ट्रेन परिचालन के बाद छिंदवाड़ा वासियों के लिए जबलपुर व नागपुर तक का सफर पहले से आसान हो जाएगा। हालांकि यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक ही दिन परिचालित की जाएगी। रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन परिचालन की ही घोषणा की है। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के अप व डाउन की समय सारणी भी जारी की है। जिसके अनुसार ट्रेन 11:45 बजे नागपुर से रवाना होगी व रात 12:20 बजे शहडोल पहुंच जाएगी। वहीं, यह ट्रेन दूसरे दिन 5:00 बजे सुबह शहडोल से निकलेगी जो कि शाम 6:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ऐसी रहेगी समय सारणी
22 बोगी की इस ट्रेन में 04 जनरल कोच, सेकेंड क्लास 11, थर्ड एसी के कोच शामिल हैं। यह ट्रेन सोमवार को 11:45 बजे नागपुर से रवाना होगी जो कि सौसर, छिंदवाड़ा, सिवनी होते हुए रात 8:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी, 9:35 बजे साउथ कटनी व रात 12:20 बजे शहडोल पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन मंगलवार को सुबह 5:00 बजे शहडोल से निकलेगी जो कि शाम 6:30 बजे नागपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें
  • छिंदवाड़ा से होकर गुजरने वाली पहली ट्रेन होगी जो नागपुर स्टेशन तक पहुंचेगी।
  • अभी तक छिंदवाड़ा से होकर गुजरने वाली ट्रेन इतवारी स्टेशन तक पहुंचती थी, लेकिन अब नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 11201 सप्ताह में एक दिन सोमवार सुबह 11:45 बजे नागपुर से रवाना होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं, छिंदवाड़ा से होकर गुजरने वाली शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 11202 मंगलवार को शहडोल से रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रियों को मंगलवार शाम 6:30बजे नागपुर पहुंचाएगी।

छिंदवाड़ा को मिला एक से अधिक स्टॉपेज
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में  बताया गया है कि नागपुर शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन 8 कमर्शियल स्टॉपेज बनाए गए है। इनमे से छिंदवाड़ा जिले में 2 स्टॉपेज छिंदवाड़ा और सौसर में स्टॉपेज बनाए गए है। नागपुर से शहडोल के बीच चलने वाली ट्रेन सौसर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नैनपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल में स्टॉपेज होगा।


क्या होता है कमर्शियल स्टॉपेज
नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन आठ जिलों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के रेलवे द्वारा कुल आठ कमर्शियल स्टॉपेज बनाए गए हैं। इस ट्रेन के अन्य जिलों की अपेक्षा छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा दो कमर्शियल स्टॉपेज हैं। कर्मशियल स्टॉपेज में यात्रियों के लिए आरक्षण का कोटा निर्धारित होगा। इस ट्रेन के छिंदवाड़ा जिले में बने दो स्टॉपेज छिंदवाड़ा और सौसर के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed