फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Rani necklace found in the donation box of Badi Mata temple

Chhindwara News: बड़ी माता मंदिर की दान पेटी में निकला रानी हार, गुप्त दान की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Mon, 19 Jun 2023 05:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 05:03 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध बड़ी माता मंदिर की दान पेटी में रानी हार मिला है। किसी श्रद्धालु ने मंदिर के निर्माण कार्य में सहायता प्रदान करने के लिए रानी हार गुप्त दान दिया है। इस हार की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। 

विज्ञापन
Chhindwara News: Rani necklace found in the donation box of Badi Mata temple
बड़ी माता मंदिर छिंदवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के हृदय स्थल छोटी बाजार में स्थित माता मंदिर का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है। यहां मंदिर निर्माण के लिए रोजाना दानदाताओं के द्वारा मंदिर समिति को राशि दान की जा रही है। सोमवार को जब मंदिर की दान पेटी खोली गई तो दान पेटी के अंदर पैसों के साथ स्वर्ण आभूषण से निर्मित रानी हार भी निकला जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि किसी दानदाता ने गुप्त दान के रूप में माता रानी की दान पेटी में यह हार चढ़ाया है। माता के प्रति श्रद्धालु की अगाध श्रद्धा है।  मंदिर में अर्पित किए गए इस रानी हार को लेकर मंदिर समिति ने गुप्त दान करने वाले श्रद्धालु भक्त का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


मंदिर का किया जा रहा है नव निर्माण 
बड़ी माता मंदिर एक सिद्ध स्थान है, जो छोटी बाजार के हृदय स्थल में मौजूद है। यह सदियों से लोगों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। पिछले दिनों ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इस मंदिर की आधारशिला रखी थी, जिसके बाद मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। रोजाना श्रद्धालु माता के मंदिर में श्रमदान करने के लिए आ रहे हैं। लोग आर्थिक रूप से मंदिर समिति को दान भी दे रहे हैं ताकि माता रानी का एक भव्य मंदिर यहां पर बनकर तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed