फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Husband beats wife brutally for going to her parents house on Rakshabandhan.

Chhindwara News: रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात पर दंपती में विवाद, पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

Fri, 01 Sep 2023 12:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में मायके जाने की बात पर दंपती में विवाद हो गया। नाराज पति ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया, जिससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Husband beats wife brutally for going to her parents house on Rakshabandhan.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षाबंधन पर मायके जाने की बात पर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला चांदामेटा का है। महिला की हालत गंभीर होने पर पुलिस बयान नहीं ले पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांगीवाड़ा निवासी पूनम परतेती अपनी छोटी बहन कंचन परतेती को लेने चांदामेटा पहुंची थी। कंचन अपने साथ बेटा और बेटी को भी मायके ले जाना चाहती थी। कंचन के पति मयूर वैश्य ने बच्चों को साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। इस बात पर दंपती के बीच विवाद हो गया था। मयूर ने कंचन के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूनम परतेती ने बीच बचाव का प्रयास किया। कंचन को इलाज के लिए परासिया अस्पताल में भर्ती किया गया। कमर और रीढ की हड्डी में चोट आने से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चांदामेटा पुलिस के अनुसार पीड़िता को अधिक चोट आने से उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed