फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Headless dead body of a young man found in the forest, marks of sharp weapons

Chhindwara News : युवक की सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर कई जगह मिले धारदार हथियार के निशान

Wed, 02 Aug 2023 08:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 08:45 AM IST
सार

सांवरी के भंवारी और दीप सग्गम के बीच स्थित जंगल में एक युवक की बिना सिर की लाश मिली है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है। वहीं, सिर न होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Headless dead body of a young man found in the forest, marks of sharp weapons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांवरी के भंवारी और दीप सग्गम के बीच स्थित जंगल में एक युवक का शव मिला है। लाश किसकी है और कहां से आई है, इसका पता नहीं चल पाया है। दरअसल पुलिस को जंगल में सिर्फ धड़ मिला है, जबकि सिर का पता नहीं चल पाया है। सिर कटी लाश मिलने के बाद यहां सनसनी फैल गई, सूचना के बाद पुलिस ने धड़ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामला हत्या का है। युवक के शरीर में कई धारदार हथियार के निशान हैं, लेकिन सिर नहीं होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी में सांवरी पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों ने कोटवार को जानकारी दी थी कि यहां भंवारी से दीप सग्गम के बीच एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 से 35 साल के युवक का शव बरामद किया है, जिसके शरीर पर कई घाव के निशान हैं, जो धारदार हथियार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सिर नहीं मिल पाया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद यहां शव लाकर फेंका गया है, जबकि सिर कहीं ओर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सिर की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर रात तक सिर नहीं मिल पाया। पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश के साथ सिर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed