फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Chhattisgarh police team recovered more than 15 kg of stolen jewelery in Pandhurna

Chhindwara News: छत्तीसगढ़ पुलिस टीम ने पांढुर्ना में बरामद की 15 किलो से अधिक चोरी के जेवरात

Fri, 30 Jun 2023 08:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो अपराधियों के मकान में तलाशी कर 15 किलो से अधिक के जेवरात बरामद किए। ये जेवरात छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बाफना से चोरी किए गए थे।

विज्ञापन
Chhindwara News Chhattisgarh police team recovered more than 15 kg of stolen jewelery in Pandhurna
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में दो शातिर चोरों के घरों से 15 किलो से ज्यादा वजनी जेवर बरामद किए। ये जेवर उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक ज्वेलर्स के यहां से चुराए थे। पुलिस की टीम ने बताया कि शातिर अपराधी चरण और संगम ने एक गैंग साथ मिलकर बालोद जिले में बाफना ज्वेलर्स के शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहां से गिरोह ने करीब दो किलो वजन के सोने के जेवर के अलावा 40 किलो चांदी के जेवर चोरी किए थे। घटना के बाद से दोनों अपराधी फरार थे। 

विज्ञापन


पंजाब से किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने दोनों शातिर अपराधियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। चरण और संगम दोनों से हुई पूछताछ के बाद इनके पांढुर्ना स्थित घरों में सर्चिंग कर चोरी किए माल को बरामद किया गया।
विज्ञापन


मेटल डिटेक्टर की मदद से फर्श से निकाले
पुलिस टीम ने पांढुर्ना के शास्त्री वार्ड के कबाड़ी मोहल्ले में दोनों चोरों के मकानों में मेटल डिटेक्टर की मदद से तलाशी की। उन्होंने ये जेवर मकान में छिपा कर रखे थे। तलाशी में फर्श के नीचे दबाकर आधा बोरी में भरकर रखे गए करीब 15 किलो से अधिक कीमती जेवरात बरामद हुए। टीम ने आरोपी से संबंधित समीपस्थ ग्राम अंबाड़ा खुर्द और गुजरखेड़ी में भी दोनों अपराधियों के मकानों में सघन सर्चिंग की। इस पूरे मामले में बालोद एसपी का कहना है अभी इन्वेस्टिगेशन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों की शातिर गैंग ने अर्जुन्दा में बनाया था शोरूम को निशाना
पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ी चोरी का मामला सामने आया था। खबरों के अनुसार बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में बाफना ज्वेलर्स के यहां दुकान में पिछले शनिवार-रविवार की रात चोर गिरोह ने धावा बोला था। अर्जुन्दा पुलिस के मुताबिक चार लोगों ने बाफना ज्वेलर्स को निशाना बनाया था। वहीं, बाफना ज्वेलर्स के संचालक राजेश बाफना के अनुसार दो किलो सोना, 40 किलो चांदी के जेवर और दो लाख रुपये नगद की चोरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed