फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Attack on mining team in Chaurai illegal mining of Muram was happening in Bhutera

Chhindwara News: चौरई में माइनिंग टीम पर हमला, भुतेरा में मुरम का हो रहा था अवैध खनन, कार्रवाई के दौरान पथराव

Tue, 20 Jun 2023 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 08:09 PM IST
सार

माचागोरा डैम की सीसी रोड बना रहे ग्वालियर के ठेकेदार श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर के द्वारा अवैध रूप से शासकीय जमीन से मुरम का अवैध खनन किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने पहुंची खनिज अधिकारी और उनकी टीम पर ठेकेदार के द्वारा पथराव कर दिया गया, जिसमें खनिज विभाग की टीम बाल-बाल बची।
 

विज्ञापन
Chhindwara News Attack on mining team in Chaurai illegal mining of Muram was happening in Bhutera
चौरई में माइनिंग टीम पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में श्रीराम कंट्रक्शन कंपनी का सुपरवाइजर प्रदीप शर्मा अवैध खनिज (मुरम) उत्खनन कर रहा था, जिसे रोकने के लिए पहुंची खनिज विभाग की टीम से गाली-गलौज करते हुए पथराव किया गया। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। इस संबंध में खनिज विभाग की सहायक उप निरीक्षक स्नेहलता ठवरे पति नितिन चौरे उम्र 37 ने चौरई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


खनिज अधिकारी की शिकायत पर आरोपी श्रीराम कंट्रक्शन कंपनी का सुपरवाइजर प्रदीप शर्मा पिता रामजीत शर्मा निवासी ग्वालियर हाल भुतेरा थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा व अन्य के खिलाफ अपराध धारा-294, 353, 186, 427, 34 का मामला पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


बिना अनुमति कर रहा था अवैध खनन...
श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा भुतेरा गांव में अवैध खनिज (मुरम) की निकासी की जा रही थी, जिस पर खनिज निरीक्षक स्नेह लता ठवरे खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव, महेश कुमार नगपुरे, शंकर कुमरे खनिज सिपाही, सैनिक शेषराव इंगले देवेन्द्र शर्मा क्रमांक 36 देवानंद सूर्यवंशी के साथ शासकीय वाहन क्रमांक MP-02 AV-6557 से करीबन 10/00 रात ग्राम भुतेरा पहुंचे। भुतेरा पहाड़ी के पास एक पोकलेन टाटा हिताची माडल नम्बर EX-210LC SUPER इंजन नंबर 131 नारंगी रंग, हाइवा क्रंमाक MP-07 ZF-1394, डंफर क्रंमाक MP-07 HB-5824, ट्रैक्टर ट्राली क्रंमाक MP-16 AD-7138, ट्रैक्टर-ट्राली MP-28 AA-9425, ट्रैक्टर-ट्राली MP-28 AA-4137 के मौके पर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज निरीक्षक के मुताबिक, श्रीराम कंट्रक्शन कंपनी का सुपरवाइजर प्रदीप शर्मा मुरम खनन कर वाहनों में भरवा रहा था, जिससे मेरे द्वारा मुरम उत्खनन करने के संबंध में अनुमति मांगी गई, जिसने कहा कि हमारे पास कोई वैधानिक अनुमति नहीं है। माचागोरा डेम से जो सीसी रोड बन रही है, उस रोड की साइड पट्टी में मुरम डालने के लिये ले जा रहे हैं। प्रदीप शर्मा के पास वैधानिक उच्च अधिकारियों की मुरम खनन करने की अनुमति न होने पर मौके पर पाये गये वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की जा रही थी, तभी यह वारदात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed