फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara last 24 hours 10 people fell ill due to diarrhea in Kosmi village stir due to death of two people

Chhindwara Health News: कोसमी गांव में डायरिया से बीते 24 घंटे में दो लोगों की मौत से हड़कंप, 10 लोग हुए बीमार

Sat, 02 Sep 2023 12:08 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 02 Sep 2023 12:08 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के समीप कोसमी गांव में डायरिया दो लोगों की मौत हो गई हैं। साथ ही 10 लोगों के बीमार हैं। इसको लेकर पूरे गांव में डायरिया के प्रति भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Chhindwara last 24 hours 10 people fell ill due to diarrhea in Kosmi village stir due to death of two people
डायरिया से पीड़ित ग्रामवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिवासी विकासखंड अमरवाड़ा के कोसमी गांव में डायरिया से बीते 24 घंटे में 10 लोग बीमार हुए हैं। जिसमें से एक महिला और एक युवक की मौत हो चुकी हैं। मौत के बाद गांव में हड़कंप का माहौल है। देर रात अमरवाड़ा एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर जायजा लिया और  डायरिया का प्रकोप झेल रहे लोगों को छिंदवाड़ा अस्पताल में रेफर कराया गया है।

विज्ञापन


24 घंटे पहले अचानक कुछ लोगों को यहां उलटी शुरू हुई। जिसके बाद धीरे-धीरे एक के बाद एक कई लोग इसका शिकार बनने लगे; यहां रहने वाला मंसाराम उइके (22) और गनेशी बाई (65) की मौत हो गई है। हालांकि एसडीएम हेमकरण धुर्वे का कहना है कि डायरिया से सिर्फ एक ही मौत हुई है, जबकि ग्रामीण देवकीनंदन मिश्रा का कहना है कि यहां पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत डायरिया से हुई है। फिलहाल 10 लोग अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


कई परिवार डायरिया की चपेट में
बताया जा रहा है कि कुदवारी से लगे ग्राम कोसमी में अभी भी कुछ ऐसे परिवार है जो डायरिया के कारण उल्टी-दस्त का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि यहां दूषित पानी के कारण यह समस्या आई है। जिसको लेकर पहले से कोई ध्यान नहीं दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सारे मामले को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सैंपलिंग लेने के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरवाड़ा में नहीं मिला इलाज; कराया छिंदवाड़ा रेफर
डायरिया से पीड़ित लोगों को अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें वहां से सीधा छिंदवाड़ा रेफर किया गया। इससे समझा जा सकता है, कि उन्हें अमरवाड़ा अस्पताल में सही इलाज नहीं मिला। डॉक्टरों की टीम और प्रशासनिक अधिकारी गांव  जाकर हालात का जायजा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed