फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Immoral business was going on in the name of spa, 7 people including 3 women arrested

छिंदवाड़ा: स्पा के नाम पर चल रहा था अनैतिक कारोबार, 3 महिलाओं समेत 7 लोग गिरफ्तार 

Mon, 31 Jan 2022 02:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 31 Jan 2022 02:00 PM IST
सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने स्पा के नाम पर चल रहे अनैतिक कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और चार पुरुषों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Chhindwara: Immoral business was going on in the name of spa, 7 people including 3 women arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा पुलिस ने शहर में चल रहे स्पा पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि स्पा के नाम पर सेंटर पर अनैतिक कारोबार चल रहा था। गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा के सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि छिंदवाड़ा-परासिया रोड पर स्थित स्पा सेंटर पर रविवार शाम को छापामार कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां स्पा की आड़ में अनैतिक कारोबार होता है। शुरुआती जांच के बाद छापा मारा गया। जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दो उज्जैन की और एक इंदौर की है। चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। स्पा को उज्जैन निवासी नागेश परमार चलाता था। उसे पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed