फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Honor of women disappeared from Congress hoardings BJP says they were telling lies only win electio

Chhindwara: कांग्रेस की होर्डिंग से गायब हुई नारी सम्मान, BJP ने कहा- सिर्फ चुनाव जीतने के लिए बोल रहे थे झूठ

Sat, 08 Jul 2023 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 10:06 PM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में चुनावी साल में लगातार बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं। ऐसे में बीजेपी ने शनिवार को छिंदवाड़ा के राजीव भवन के पास लगाई गई एक होर्डिंग के बहाने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।

विज्ञापन
Chhindwara Honor of women disappeared from Congress hoardings BJP says they were telling lies only win electio
होर्डिंग पर बीजेपी ने उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने होर्डिंग की फोटो जारी की है, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की फोटो के साथ कर्जमाफी और सिलेंडर के आधे दाम करने का स्लोगन लिखा है। इसमें कहीं भी नारी सम्मान योजना का जिक्र नहीं है, जिस पर बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर ने कहा, चुनाव का दौर आते ही कांग्रेस होर्डिंग लगाकर सक्रिय होने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने हर चौक-चौराहे पर होर्डिंग लगा दिए हैं। होर्डिंग में अपनी पहले पूरी नहीं हो सकी योजना के साथ आने वाली योजना के नाम हैं। लेकिन उन होर्डिंगों में से नारी सम्मान योजना को गायब कर दिया गया है। जैसे कांग्रेस की होर्डिंगों से नारी सम्मान योजना गायब हुई है, वैसे ही वास्तविकता में भी कांग्रेस गायब होने वाली है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की नजर में नारी का सम्मान केवल मुंह से बोलने तक का है। कांग्रेस ने न कभी नारियों का सम्मान की है और न कभी करेगी। कांग्रेस नारियों को केवल मोहरों के रूप में उपयोग करती है। 
विज्ञापन


जगह-जगह लगाई गई है होर्डिंग...
कांग्रेस के द्वारा जगह-जगह ये होर्डिंग लगाई गई है, जिसको लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है। हालांकि, सारे मामले पर अभी कांग्रेस की ओर से कोई सफाई नहीं आई है। ऐसे में इसको लेकर अब कांग्रेस क्या जवाब देती है, यह कहा नहीं जा सकता है। लेकिन इस होर्डिंग को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed