{"_id":"62a5a62b16e26b55434cbdf6","slug":"chhindwara-dead-body-of-leopard-found-in-well-forest-department-took-out-post-mortem-after-investigation-cause-of-death-will-be-known","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: कुएं में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने निकालकर कराया पोस्टमार्टम, जांच के बाद पता चलेगा मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: कुएं में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने निकालकर कराया पोस्टमार्टम, जांच के बाद पता चलेगा मौत का कारण
Sun, 12 Jun 2022 02:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:09 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के एक खेत में बने कुएं में तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग के कर्मचारियों ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथमदृष्टया मौत पानी में डूबने से होना बताई जा रही है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के एक खेत में बने कुएं में तेंदुए का शव मिला है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
छिंदवाड़ा के एक खेत में बने कुएं में तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग के कर्मचारियों ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथमदृष्टया मौत पानी में डूबने से होना बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत कन्हान रेंज में ये शव मिला है। मृत तेंदुए मादा है, और उसकी उम्र करीब चार माह की है। बीट सायखेड़ा के कक्ष क्रमांक पी 1596 से कुछ दूरी पर स्थित योगेश घांगरे तीनखेड़ा के खेत के कुएं में तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिली थी। वन अमले की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर तेंदुए को बाहर निकाला। एसडीओ प्रमोद चोपड़े ने बताया कि कुएं में ही मृत होना पाया गया।
टीम द्वारा घटना स्थल से एक किमी परिधी का बारीकी से निरीक्षण किया गया। किंतु किसी भी संदिग्ध गतिविधिया नहीं होना पाया गया। फिर भी मौत के कारणों पर स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा छिंदवाड़ा की डॉग स्क्वाड टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर सर्चिंग की। पशु चिकित्सक सौसर द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर फॉरेंसिक जांच के लिए नमूनों का संग्रहण किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तेंदुए की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।