{"_id":"648859ab25ac4ce6c200173e","slug":"chhindwara-crime-patwari-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-in-the-name-of-land-distribution-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: जमीन बंटवारे के नाम पर पांच हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: जमीन बंटवारे के नाम पर पांच हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने की कार्रवाई
Tue, 13 Jun 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Jun 2023 05:27 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई के दौरान पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत मांगा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हालांकि, बाद में पटवारी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जबलपुर से आई लोकायुक्त टीम ने मंगलवार दोपहर में दबिश देकर पटवारी सुशील सराठे को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस के प्रभारी निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया कि छिंदवाड़ा के आवेदक अनिल पिता काशी सरेआम ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि जमीन नामांतरण में सुधार कराने के लिए पटवारी सुशील सराठे के द्वारा उससे रिश्वत मांगी जा रही है। इसकी सत्यता जांचने के बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संबंधित प्रार्थी को पटवारी के पास रिश्वत लेकर भेजा।
विज्ञापन
पटवारी सुशील सराठे ने पांच हजार रुपये की राशि पटवारी संघ कार्यालय में ले ली। वहीं, जैसे ही वह तहसील कार्यालय में आया, पहले से ही घेराबंदी कर बैठे लोकायुक्त दल ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल, कथित पटवारी पर कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई में दल प्रभारी निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षण कमल सिंह उइके निरीक्षण और उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
