फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Congress officials resigned in Chaurai unhappy with the reshuffle in the organization

Chhindwara: चौरई में कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, संगठन में हुए फेरबदल से हैं नाराज

Sat, 16 Dec 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 10:26 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के चौरई में कांग्रेस कमेटी से जुड़े से दो दर्जन पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara Congress officials resigned in Chaurai unhappy with the reshuffle in the organization
कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफा देने का प्रमुख कारण एक दिन पहले संगठन में किए गए फेरबदल को माना जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं। एक दिन पहले कांग्रेस संगठन के द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी, पर्यवेक्षक और समन्वयक को बदलने के चलते यह विरोध के स्वर उठे हैं। फिलहाल, कांग्रेस पदाधिकारियों का इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं, इसको लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन अचानक हुए इस्तीफे से कांग्रेस मेें ऊहापोह की स्थिति जाहिर हो रही है।

विज्ञापन


बता दें कि जिन पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं, उसमें पर्यवेक्षक बैजू वर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, 20 से ज्यादा क्षेत्रीय अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष अध्यक्ष सहित अन्य अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने पदोंं से त्यागपत्र दिया है। इस इस्तीफे की खबर लगते ही चौरई कांग्रेस में हड़कंप मच गया। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन


अचानक किए गए फेरबदल से थे नाराज
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ऐसे में उन्होंने यहां पर संगठन की सर्जरी करने की बात कही थी। ऐसे में कमलनाथ के जाते ही यहां पर फेरबदल कर दिया गया था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को हटा दिया गया था। नए चेहरे को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे यहां पर ऊहापोह की स्थिति निर्मित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed