{"_id":"64edbb8e7a863ec91d01aa2a","slug":"chhindwara-accident-before-rakshabandhan-brother-going-to-pick-up-sister-died-in-road-accident-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: रक्षाबंधन से पहले मातम, बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: रक्षाबंधन से पहले मातम, बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Tue, 29 Aug 2023 03:47 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 29 Aug 2023 03:47 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले हादसा हो गया। बहन को लेने जा रहे भाई की सडक हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुर्गेश वर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में रक्षाबंधन से पहले ही मातम मन गया। बहन को लेने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। सावन का महिना हर भाई-बहन के लिए खुशियां लेकर आता है। सभी भाई-बहन एक दूसरे से रक्षा-सूत्र बांधने का बेसब्री से इंतजार करते है। लेकिन रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार में मातम में बदल गया। दुर्गेश वर्मा अपनी बहन को लेने जा रहा था। इस दौरान सडक हादसे में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार दुर्गेश वर्मा (26) चांद थाना क्षेत्र के पचगांव का रहने वाला था। वह रक्षाबंधन में अपनी बहन को लेने हिवरखेड़ी जा रहा था। इसी दौरान चौरई के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। रक्षाबंधन के मौके पर उसका भाई उसे छोडकर इस दुनिया से चला गया। बहन सदमे में है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
.
