फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: 8 inches of rain recorded in Saunsar in last 24 hours, water filled in residential areas, life affected

Chhindwara: सौंसर में बीते 24 घंटे में 8 इंच बारिश दर्ज, रहवासी क्षेत्रों में भरा पानी, जनजीवन प्रभावित

Mon, 11 Jul 2022 11:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 11:52 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में बीते एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। जिले के सौंसर क्षेत्र में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। सुबह 8 बजे तक 24 घंटे के दौरान जिले के सौसर में 8 इंच बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Chhindwara: 8 inches of rain recorded in Saunsar in last 24 hours, water filled in residential areas, life affected
छिंदवाड़ा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में बीते एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। जिले के सौंसर क्षेत्र में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। सुबह 8 बजे तक 24 घंटे के दौरान जिले के सौसर में 8 इंच बारिश दर्ज की गई। रविवार दोपहर से बारिश का दौर जारी है, बारिश की वजह से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। लोगों के घरों के साथ ही नगर पालिका, एसडीओपी कार्यालय में भी बारिश का पानी भर गया है। 
विज्ञापन


सौंसर के भारत माता चौक में चौपहिया वाहन पानी में आधे से अधिक डूब गए जबकि सिविल लाइंस क्षेत्र के पास नाले में अचानक बारिश का पानी बढ़ने की वजह से पानी रहवासी एरिया में घुस गया। नाले में पानी का बहाव इतना तेज है कि एक दोपहिया वाहन चालक इसमें फंस कर बहने लगा। बेलगांव, रेमंड चौक सहित अन्य निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया है। कुछ क्षेत्रों में बारिश का कहर देखने लोग छत पर चढ़ गए। रविवार को बारिश के चलते एनएच 547 छिंदवाड़ा नागपुर का कुछ समय के लिए संपर्क टूटा था। लगातार हो रही बारिश की वजह से छिंदवाड़ा नागपुर रोड पर निर्माणधीन गहरा नाला पुल के डायवर्टेड पुलिया के ऊपर से पानी जाने की वजह से 3 घंटे आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed