{"_id":"637de3fb3f64de6ccc1ff70a","slug":"uproar-between-mla-and-doctor-in-chhatarpur-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: किसी और के इलाके में रौब दिखा रहे थे विधायक,डॉक्टर बोले- बुलाइए कलेक्टर को, नौकरी खानी है खा लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: किसी और के इलाके में रौब दिखा रहे थे विधायक,डॉक्टर बोले- बुलाइए कलेक्टर को, नौकरी खानी है खा लीजिए
Wed, 23 Nov 2022 02:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Nov 2022 02:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। अस्पताल में पहुंचे विधायक डॉक्टर पर भड़क गए। गुस्साए डॉक्टर ने कहा, बुला लीजिए कलेक्टर को, कोई इश्यू नहीं है। मेरी नौकरी खानी है, खा लीजिए।
विज्ञापन
डॉक्टर और विधायक के बीच बहस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिला अस्पताल में अपने क्षेत्र के मरीज को देखने और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ल मंगलवार देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां विधायक के अस्पताल में होने के बाद, जब सिविल सर्जन और कलेक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे तो विधायक का पारा चढ़ गया और कलेक्टर पर बात न सुनने के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
इसी दौरान जब आनन-फानन में सिविल सर्जन पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की शिकायत भी कर डाली। इतना ही नहीं, विधायक ने तो मामले की शिकायत सीएम शिवराज सिंह से करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
कलेक्टर फोन नहीं उठाते...
विधायक बोले, यह जिला अस्पताल का दुर्भाग्य है। जब एक विधायक की उपस्थिति में फोन लगाने के बाद मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है तो आम जनता को कैसे इलाज मिलता होगा। विधायक बोले, बदहाल जिला अस्पताल के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा और इस बात को विधानसभा में उठाऊंगा।
विज्ञापन
सपा से बीजेपी में आए विधायक...
कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के तेवर बदल गए और वे अपनी विधानसभा क्षेत्र छोड़कर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने निकल पड़े।
