फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Three died due to bike collided with tractor-trolley in Chhatarpur

MP News: छतरपुर में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

Tue, 03 Jan 2023 08:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 03 Jan 2023 08:44 AM IST
सार

छतरपुर में एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Three died due to bike collided with tractor-trolley in Chhatarpur
छतरपुर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छतरपुर में सोमवार की रात भीषण हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


 बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेलवार के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार पल्सर बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से सोमवार रात आठ बजे भीमकुण्ड से लौट रहे थे। तभी मेलवार गांव के पास सड़क पर पत्थर से भरी खड़ी ट्रॉली से टकरा गए। जिससे तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को पुलिस 100 डॉयल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर हरगोविंद राजपूत ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही अस्पताल में तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोषाम, थाना प्रभारी के खनेजा और भगवा थाना प्रभारी रूप नारायण भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मृत युवकों के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


हादसे में भूपेंद्र सिंह (30 साल) ,सुरेंद्र साहू (20 साल), अंकुल नामदेव 20 9साल) निवासी नयागांव थाना बल्देव गढ़ जिला टीकमगढ़ की जान चली गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा कैसे हुआ, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed