{"_id":"63f34eec35721f04380efeed","slug":"three-accused-arrested-for-hunting-nilgai-took-the-life-of-wildlife-by-electrocuting-in-chhatarpur-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नील गाय का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, करंट लगाकर ली थी वन्यजीवों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नील गाय का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, करंट लगाकर ली थी वन्यजीवों की जान
Mon, 20 Feb 2023 04:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:13 PM IST
सार
छतरपुर में नीलगाय के शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें डॉक्टरी जांच के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
नील गाय का शिकार करने वाले तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में नीलगाय के शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें डॉक्टरी जांच के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक करंट लगाकर दो नीलगायों का शिकार करने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
वन विभाग की पहाड़गांव बीट के परिक्षेत्र सहायक शिवनारायण द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने करंट लगाकर दो नील गायों का शिकार किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर के निर्देशन में विवेचना करते हुए सोमवार को पनौठा निवासी जोगेन्दर अहिरवार, मनोज अहिरवार और रामभरोसे अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।