फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   The young man who reached Bageshwar Dham went missing,

Chhatarpur: बागेश्वर धाम पहुंचा युवक हुआ लापता, परिजनों का कहना दिमाग थोड़ा मंद, इसलिए ज्यादा हो रही चिंता

Thu, 23 Feb 2023 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 08:04 PM IST
सार

बागेश्वर धाम फिर चर्चा में है। यहां दर्शन के लिए पहुंचा एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
The young man who reached Bageshwar Dham went missing,
बागेश्वर धाम से एक युवक लापता हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम फिर चर्चा में है। यहां दर्शन के लिए पहुंचा एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने सोशल मीडिया पर संदेश और फोटो जारी किया है। हालांकि पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपने भाई को लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे उमेश त्रिपाठी बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के चुरहटा थाना इलाके के गांव कपूरी के रहने वाले हैं। मेरे भाई शिवेंद्र मिश्रा की तबीयत खराब थी, उसका दिमाग भी थोड़ा मंद है। हम यहां दर्शन के लिए आए थे। हम जब प्रसाद ले रहे थे, तभी भाई लापता हो गया। हमने धाम के चारों ओर 5-6 किलोमीटर के एरिया में ढूंढ लिया है, पर उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। हमने धाम पर पता किया पर किसी को कुछ पता नहीं। हमने सोशल मीडिया पर फोटो और जानकारी शेयर की ताकि भाई का कुछ पता चल सके। उमेश बताते हैं कि भाई थोड़ा मंदबद्धि का है, इसलिए चिंता ज्यादा हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाई का पूरा नाम शिवेंद्र रामलाल मिश्रा है। वह भी कपूरी गांव में रहता है। 21 फरवरी सुबह 11 बजे से गायब है।  उसने काली स्वेटर पहन रखी है। बता दें कि बागेश्वर धाम से पहले भी लोगों के लापता होने की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि ये मामला फिलहाल पुलिस तक नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed