{"_id":"6316cc809631a52a6c4a7ff4","slug":"the-strange-claim-of-the-young-man-said-that-the-snake-and-serpent-have-been-bitten-28-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: युवक का अजीबोगरीब दावा, कहा 28 बार डस चुके हैं नाग-नागिन, सांप का टैटू बनवाने के बाद छोड़ा पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: युवक का अजीबोगरीब दावा, कहा 28 बार डस चुके हैं नाग-नागिन, सांप का टैटू बनवाने के बाद छोड़ा पीछा
Tue, 06 Sep 2022 09:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:58 AM IST
सार
छतरपुर जिले के चंदला नगर पंचायत में रहने वाला एक युवक इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, युवक का दावा है कि उसे नाग नागिन के जोड़े ने 28 बार डसा है।
विज्ञापन
दिनेश नामदेव ने शरीर पर सांप का टैटू बनवाया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक युवक ने अजीबोगरीब दावा किया है। युवक का कहना है कि उसके पीछे एक नाग-नागिन का जोड़ा पड़ा है, जो कि उसे 28 बार डस चुका है। किसी तरह बड़ी मुश्किल से जान बची है।
दरअसल मामला छतरपुर जिले से 70 किलोमीटर दूर स्थित चंदला नगर पंचायत क्षेत्र का है। गांव के दिनेश नामदेव ने अपने साथ होने वाली अजीबोगरीब घटना का खुलासा किया है। दिनेश नामदेव का कहना है कि एक नाग नागिन के जोड़े ने उसे करीब 28 बार डसा है। पहली बार उसने बरगद के पेड़ के पास से कुछ पत्थर उठाए थे, जिसके बाद उसे सांप ने डसा। इसके बाद से नाग-नागिन का जोड़ा मेरे पीछे पड़ गया। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर वहां से भागा और घर पहुंचा। दिनेश नामदेव का कहना है कि नाग-नागिन के जोड़े ने उसे जंगल में, घर पर, खेलते वक्त समेत करीब 28 बार डसा है। सांप कई बार घर में भी घुस चुका है, जिसे घर वालों ने पकड़ा है।
टैटू गुदवाने के बाद सांप ने छोड़ा पीछा
दिनेश का कहना है कि नाग–नागिन के जोड़े से उसे बचाने के लिए उसके परिजन उसे कई धार्मिक स्थलों पर लेकर भी गए। सांपों के डर से उसने अपने शरीर पर सांप का टैटू गुदवाया। टैटू बनवाने के बाद से सांप का जोड़ा दिखाई तो देता है लेकिन अब उसे डसता नहीं है। इन दिनों छतरपुर के चंदला में ये मामला सुर्खियों में है।