फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   The mother stopped the aunt from feeding the child, in a fit of anger she threw the 3-year-old into the well

MP News: मां ने बुआ को बच्चे को कुछ खिलाने से रोका, गुस्से में उसने तीन साल के मासूम को कुएं में फेंक दिया

Tue, 14 Mar 2023 10:27 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Mar 2023 10:27 AM IST
सार

छतरपुर जिले में रिश्तों का कत्ल हुआ है। रिश्ते की बुआ को जब बच्चे को कुछ खिलाने से रोका तो उसने गुस्से में अपने तीन साल के मासूम भतीजे को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बुआ को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
The mother stopped the aunt from feeding the child, in a fit of anger she threw the 3-year-old into the well
छतरपुर में बुआ ने तीन साल के अंश की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में तीन साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी बुआ ही उसकी कातिल निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुआ को बच्चे की मां ने उसे कुछ खिलाने से रोका था। इसका ही उसे गुस्सा था और उसने भतीजे से बदला लिया। 

विज्ञापन


मामला जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खमरिया की है। 10 मार्च को फरियादी भूपत लोधी पिता नन्नेभाई लोधी निवासी ग्राम खमरिया ने तीन वर्षीय नाती अंश लोधी के निरपत लोधी के खेत में बने कुएं में मृत अवस्था में मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बक्सवाहा थाना में धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिस्थितिजन्य साक्ष्य व लोगों के बयानों के आधार पर पाया गया कि अंश लोधी की बुआ दुर्गा बाई लोधी ने ही उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


यह रही वजह ऐसे की हत्या..
दुर्गा बाई लोधी पत्नी जगदीश लोधी निवासी ग्राम देवपुर को मृतक की मां ने बच्चों को खिलाने से रोका था। इसके लिए उसकी बुराई भी की थी। इस पर 10 मार्च को मौका देखकर अंश लोधी को जान से मारने की नीयत से घर से ले गई। गांव के बाहर खेतों पर बने अलग-अलग तीन कुओं पर लेकर गई। वहां खेत मालिक मौजूद थे, इस वजह से वह घटना को अंजाम नहीं दे सकी। तब उसने दोपहर को गांव के बाहर निरपत लोधी के खेत पर बने सरकारी कुएं में अंश लोधी को फेंक दिया, इससे तीन साल के मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामले में जांच पर दुर्गा बाई लोधी पत्नी जगदीश लोधी उम्र 26 साल निवासी ग्राम देवपुर हाल ग्राम खमरिया के विरुद्ध अपराध धारा 364, 302 आईपीसी का मामला दर्ज किया गया है। उसे उसके मायके से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed