{"_id":"671a592bb72c9f01eb0a2860","slug":"strange-love-story-love-blossomed-while-playing-online-ludo-kota-girl-married-chhatarpur-boy-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब प्रेम की गजब कहानी: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते परवान चढ़ा इश्क, छतरपुर के लड़के से कोटा की लड़की ने कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब प्रेम की गजब कहानी: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते परवान चढ़ा इश्क, छतरपुर के लड़के से कोटा की लड़की ने कर ली शादी
Thu, 24 Oct 2024 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:56 PM IST
सार
छतरपुर में एक बार फिर अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां लूडो खेलने से लेकर हुए प्यार को अदालत में आकर शादी के रूप में अंजाम दिया है। पढ़ें सारी कहानी
विज्ञापन
छतरपुर में लूडो खेलते-खेलते प्यार में पड़े युगल ने शादी रचा ली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में रोचक मामला सामने आया है। ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते युवक-युवती को प्यार हो गया। दो साल तक प्यार चलता रहा, आखिरकार दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।
जानकारी के अनुसार छतरपुर के रहने वाले अमन अग्रवाल को कोटा राजस्थान की प्रियंका साईंनी से प्यार हो गया और प्यार इतना परवान चढ़ा कि अब इन्होंने इसे वैध मुकाम देते हुए शादी कर ली ताकि कोई किंतु-परन्तु और वाद विवाद न हो सके और समस्त आरोप-प्रत्यारोपों पर विराम लग सके।
ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार
दरअसल दोनों को ऑनलाइन गेम लूडो खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर मिलने-मिलाने का सिलसिला दो सालों तक चलता रहा और अब जब एक-दूसरे के बगैर रहा ना गया तो दोनों ने अपने परिवार वालों से कहा, पर प्रियंका के परिवार वाले नहीं माने तो प्रियंका कोटा से चलकर छतरपुर आ गई जहां अब दोनों ने छतरपुर अदालत में जाकर कानूनी रूप से शादी कर ली।
विज्ञापन
प्रियंका का कहना है कि हम दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं। लूडो खेलते-खेलते पहचान हुई थी। घरवालों से बात की थी, पर वो लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए मैं कोटा से छतरपुर आ गई और यहां कोर्ट में शादी कर ली। वहीं अमन अग्रवाल का कहना है कि लूडो खेलते-खेलते सोनिया से पहचान हुई थी। फिर नंबर का आदान-प्रदान हुआ। वॉट्सएप चैटिंग शुरू हुई और मुलाकात प्यार में बदल गई। इनके घरवाले शादी को तैयार नहीं थे। एक बार मैं खुद इनके घर गया था, तो घरवालों ने मारपीट कर दी थी। अब हमारी शादी हो गई तो बहुत खुश हैं।