फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Snake bitten the woman thrice in four days, still alive

Chhatarpur: चार दिन में सांप ने तीन बार डसा, अस्पताल में भर्ती महिला ने कहा- घर जाकर करूंगी नागदेवता की पूजा

Thu, 29 Sep 2022 08:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 08:01 PM IST
सार

मामला छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के कालिया की टपरिया गांव का है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय महिला विनई बाई पति मगन लाल यादव को चार दिन में तीन बार सांप ने डस लिया। सांप हर बार उसे एक ही पैर में डस रहा है। महिला अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन
Snake bitten the woman thrice in four days, still alive
महिला को चार दिन में तीन बार सांप ने डस लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में अजीब मामला सामने आया है। एक महिला को चार दिन में तीन बार सांप ने डसा, पर महिला को कुछ नहीं हुआ। अस्पताल में भर्ती महिला का कहना है कि नागदेवता की कृपा है, यहां से घर जाकर उनकी पूजा करूंगी।
विज्ञापन


बता दें कि मामला छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के कालिया की टपरिया गांव का है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय महिला विनई बाई पति मगन लाल यादव को चार दिन पहले शनिवार को सांप ने डसा था। पति ने झाड़फूंक करा दी तो ठीक हो गई। अगले दिन सांप ने फिर डस लिया, फिर झाड़फूंक करा ली। मंगलवार को सांप ने फिर डस लिया, अबकि बार उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती विनई बाई का कहना है कि सांप को उसने देखा है, वह करीब 6 फीट लंबा है। सांप डसने के बाद पता नहीं कहां चला जाता है। उसे तलाशा भी पर कोई पता नहीं चला। महिला का कहना है कि घर में और भी लोग हैं, पर हर बार मुझे ही डसा है। वह भी एक ही पैर में। महिला का कहना है कि हम लोग सांप को देवता मानते हैं, इसलिए मारने के बारे में नहीं सोचा। मुझ पर सर्पदंश का कोई असर नहीं हुआ ये उनकी ही कृपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला विनई बाई की मानें तो नागदेवता उसे आगाह कर रहे हैं। हो सकता है कोई गलती हो गई हो। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही नागदेवता की शांति के लिए पूजन कराएंगे। महिला ने ये भी कहा कि सांप अभी तक उसे ही नजर आया है, घर के अन्य सदस्यों ने उसे नहीं देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed