{"_id":"631f42ead7eca609580eb56b","slug":"sir-save-me-from-my-wife-a-man-troubled-by-his-wife-reached-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: 'साहब! मुझे मेरी बीवी से बचाओ', पत्नी से परेशान शख्स पहुंचा थाने, कहा- बात-बात पर चलाती है चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: 'साहब! मुझे मेरी बीवी से बचाओ', पत्नी से परेशान शख्स पहुंचा थाने, कहा- बात-बात पर चलाती है चाकू
Mon, 12 Sep 2022 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:02 PM IST
सार
छतरपुर में पत्नी पीड़ित पति थाने पहुंचा है। उसने शिकायती आवेदन देकर पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी उस पर चाकू से वार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस को आवेदन देने पहुंचा पीड़ित पति।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से अनोखा मामला सामने आया है। पत्नी से परेशान शख्स थाने पहुंच गया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे पत्नी से बचाया जाए, वह बात-बात में चाकू चलाती है। पति का कहना है कि वह उस पर एक बार जानलेवा हमला भी कर चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महाराज गंज का है। बताया जा रहा है कि महिला के चाकू मारने के बाद पति पुलिस की शरण में पहुंचा था। आरोप है कि ऐसा वह पहले भी कई बार कर चुकी है। पति पर हमले के पीछे की वजह उस पर शक करना और पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है।
महाराज गंज इलाके में रहने वाले 33 वर्षीय घनश्याम कुशवाहा ने बड़ा मलहरा थाना पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। इसमें बताया गया कि उसकी पत्नी भागवती कुशवाहा उसे जान से मारने के लिए घूम रही है और उसने जान से मारने की इसी नीयत से सुबह उसके सीने में चाकू से हमला कर दिया और घर से भाग गई। गनीमत रही कि पति ने उसके हमले से अपने आप को बचा लिया। पति का आरोप है कि ऐसा वह पहले भी कई बार कर चुकी है।
विज्ञापन
पति ने बताया कि वह उसके ऊपर धारदार चीजों से हमला कर चुकी है। पत्नी उसके चरित्र पर शक करती है, जबकि उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि साहब मुझे मेरी बीवी से बचाओ। नहीं तो वह मुझे मार डालेगी वह बात-बात पर चाकू चलाती है।