फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Ram Mandir: A box of ghee came to MP Dimple Yadav's house from Speedpost, know why it was sent

Ram Mandir: सांसद डिंपल यादव के घर स्पीडपोस्ट से आया घी का डिब्बा, जानें क्यों भेजा, और MP से क्या है कनेक्शन

Thu, 18 Jan 2024 08:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 08:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और घी का डिब्बा चर्चा में है। दरअसल मध्यप्रदेश के एक डॉक्टर ने उन्हें ये घी का डिब्बा स्पीड पोस्ट से भिजवाया है। पढ़िए इसके पीछे की कहानी

विज्ञापन
Ram Mandir: A box of ghee came to MP Dimple Yadav's house from Speedpost, know why it was sent
डिंपल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि दीये के लिए घी भी देना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमएल अग्निहोत्री ने घी का डिब्बा भिजवाया है। इसकी वजह डिंपल यादव का एक बयान था। डिब्बा भिजवाने की वजह भी अग्निहोत्री ने पत्र में लिखकर साथ भेजी है।  
विज्ञापन


डिंपल ने भाजपा पर कसा था तंज
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर सियासत जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या न आकर घरों पर दीये जलाकर दिवाली मनाने की अपील पर राजनीतिक बयान सामने आए थे। एक बयान मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी दीप उत्सव के लिए घी कौन देगा? भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि दिवाली मनाने के लिए आप घर-घर घी पहुंचाएं, जिससे लोग घी के दीए जला पाएं। ये बयान सामने आने के बाद छतरपुर के डॉक्टर एमएल अग्निहोत्री ने डिंपल यादव के घर शुद्ध घी का डिब्बा भेजा है।  उन्होंने एक खत भी लिखा है। 
विज्ञापन


डॉक्टर एमएल अग्निहोत्री ने अमर  उजाला को बताया कि वे नौगांव में टीबी अस्पताल में अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने 7 जनवरी को टीवी पर डिंपल यादवजी का बयान देखा था, जिसमें वे दीये जलाने के लिए घी की मांग करती नजर आ रही थीं। अब ये संदेश पीएम तक तो पहुंचता नहीं तो मेरे मन में ख्याल आया कि मैं ही भेज दूं। तो एक डिब्बे में घी स्पीडपोस्ट से उनके घर भेजा है। साथ में पत्र लिखकर अपनी मंशा भी बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खत में ये संदेश भी भेजा
डिंपल यादव को भेजे खत में लिखा है कि आपके एक बयान में अयोध्या में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपक जलाने के लिए घी की मांग की गई है। प्रभु श्रीराम का सेवक होने के नाते मुझे अपार प्रसन्नता हुई। आपकी मांग की तत्काल पूर्ति करते हुए शुद्ध घी भेज रहा हूं। कृपया 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूरे विश्व के साथ दीपक जलाकर सहभागी बनें। मुझे आपके हृदय परिवर्तन को देखते हुए अपार खुशी हो रही है, क्योंकि आपके परिवार विशेषतौर से तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा कारसेवकों की नृशंस हत्या, मारपीट और अन्य अत्यंत निर्मम अत्याचार को देशवासी कभी भी भूल नहीं सकते। शायद आपको गलतियों का अहसास हो गया है, इसीलिए दीपात्सव कार्यक्रम में सम्मलित होने की इच्छा जताई है। आपको अवगत कराना चाहता हूं कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से दीपक जलाने का अनुरोध किया है, कोई बाध्यता नहीं है। दीपक जलाना या न जलाना आपके विवेक पर निर्भर करता है, परंतु आपकी भावनाएं सम्मान करने योग्य हैं। कृपया सभी राजनीतिक दबावों को नकारते हुए मेरी भेंट स्वीकार कर मुझे उपकृत करने का कष्ट करें। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed