फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Politics Retired DSP Rakshpal Singh Yadav joins Congress may contest from Bada Malhara

Politics: रिटायर्ड DSP रक्षपाल सिंह यादव कांग्रेस में शामिल, बड़ा मलहरा से लड़ सकते हैं चुनाव, झेलना पड़ेगा विरोध

Sat, 14 Jan 2023 11:23 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 11:23 AM IST
सार

पूर्व सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष रिटायर्ड DSP रक्षपाल सिंह यादव ने बड़ा मलहरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसियों की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। रक्षपाल  सागर में जिले में लंबे समय तक टीआई से लेकर डीएसपी पद पर रहे हैं। वे बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन
Politics Retired DSP Rakshpal Singh Yadav joins Congress may contest from Bada Malhara
रक्षपाल सिंह यादव कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव अपने सहयोगी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। छतरपुर जिले के कई थानों के थाना प्रभारी रहे और जनता से सीधे जुड़े होने का फायदा उठाते हुए लोकप्रियता को भुनाने के चलते रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बड़ा मलहरा क्षेत्र यादव, लोधी, जैन और दलित बाहुल्य क्षेत्र है, जिसके चलते बीजेपी-कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्याशी इन्हीं समुदाय/जातियों में से खड़ा करती है। इन्हीं में से कोई विधायक चुने जाता है, जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी से बीजेपी में आ चुके वर्तमान विधायक प्रदुम्म सिंह लोधी के चलते यहां से कांग्रेस का कोई प्रबल दावेदार नहीं है, जिसके चलते कांग्रेस अपना दांव रक्षपाल यादव पर लगा सकती है। हालांकि, रक्षपाल का प्रत्याशी घोषित करना इतना आसान न होगा। उन्हें क्षेत्रीय पुराने और दावेदार कांग्रेसियों का विरोध झेलना होगा।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद...
इस दौरान राजकुमार चौहान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बड़ा मलहरा, नरेंद्र दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, गोविंद सिंह बुंदेला जिला महामंत्री, धन प्रसाद असाटी जिला उपाध्यक्ष, बाबूराम यादव जिला उपाध्यक्ष, सुशील मोदी जिला महामंत्री, अमित मिश्रा बड़ा मलहरा मंडल अध्यक्ष, प्रमोद जैन संगठन मंत्री, संतोष दीक्षित मंडल अध्यक्ष बड़ा मलहरा, अनिल जैन जिला सचिव, हरिराम यादव सेक्टर अध्यक्ष, बबलू लोधी सेक्टर अध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा अध्यक्ष किसान कांग्रेस बड़ा मलहरा, राम हेत मिश्रा ग्राम प्रतापपुरा, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष, राजभर यादव, इंद्रपाल यादव मथुरा ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीराम यादव सगोरिया, शंकर सिंह यादव ग्राम केवलारी, मुन्नी लाल यादव जिमीदार, हरिराम यादव सरपंच कुटोरा, मथुरा अहिरवार रामटोरिया, स्वामी यादव, मंगल सिंह यादव ग्राम धर्मपुरा पूर्व जनपद अध्यक्ष बक्सवाहा, मान सिंह यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत देवरी वृंदावन यादव ग्राम शाहपुरा, प्यारे लाल यादव सिरोंज, गुड्डन राय बड़ा मलहरा और राकेश दुबे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed