फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan

Bageshwar Dham: आज बागेश्वर धाम में पीएम मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव...बालाजी के दर्शन भी करेंगे; जानें

Sun, 23 Feb 2025 06:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Feb 2025 06:00 AM IST
सार

Bageshwar Dham: आज (23 फरवरी) पहली बार पीएम मोदी बागेश्वर धाम आएंगे। पीएम मोदी यहां बालाजी के दर्शन करने के बाद 200 करोड़ के खर्च से तैयार होने वाले कैंसर अस्पताल की नींव रखेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि पूरा बुंदेलखंड इस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 
 

विज्ञापन
PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
बागेश्वर धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले मध्य प्रदेश के साथ देश को भी राहत भरी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आज रविवार को जिले के बागेश्वर धाम के पास कैंसर अस्पताल की नींव रखी जाएगी। इसके भूमि पूजन के लिए बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद पीएम मोदी को आमंत्रण दिया। तो आइये जानते हैं आज का पूरा कार्यक्रमकैसा होगा ये कैंसर अस्पताल और यातायात रूट प्लान। 

विज्ञापन

PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
ऐसा होगा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले बता दें कि कैंसर हॉस्पिटल के भूमिपूजन के कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है। यहां 3 लाख वर्ग स्क्वायर फीट में टैंट लगाया गया है। 6-7 जगह पर पार्किंग, तो 20 जगह पानी की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने-जाने वालों के लिए 4 मुख्य दरवाजों से एंट्री की व्यवस्था की गई है। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यहां करीब 80 हजार से एक लाख लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
ऐसा होगा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

कैसा होगा कैंसर अस्पताल?
बुंदेलखंड के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 200 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। यह अस्पताल 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में स्थापित होगा और इसकी शुरुआत 100 बेड की व्यवस्था के साथ होगी। इस अस्पताल का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा, जिससे इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके।

मेदांता ग्रुप और बागेश्वर धाम जन सेवा समिति का सहयोग
इस अस्पताल का संचालन मेदांता ग्रुप और बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के संयुक्त प्रयासों से किया जाएगा। भविष्य में इसे एक मेडिकल कॉलेज के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे न केवल इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी खुलेंगे।

विज्ञापन

PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
ऐसा होगा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

गरीब मरीजों को बड़ी राहत
यह अस्पताल विशेष रूप से बुंदेलखंड के 17 जिलों के मरीजों के लिए लाभकारी होगा। अब उन्हें इलाज के लिए महानगरों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। इससे कैंसर मरीजों को समय पर इलाज मिलने में आसानी होगी और लाखों रुपये खर्च होने की चिंता भी कम होगी। इस पहल से न केवल चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी।



मंदिर की तरह होगा अस्पताल
बागेश्वर धाम में बनने जा रहे कैंसर अस्पताल को सीएम मोहन यादव ने एक मंदिर कहा है। सीएम ने कहा कि ये अस्पताल गरीबों की सेवा के मंदिर की तरह होगा। बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सहयोग देने की बात कहते हुए सीएम ने कहा कि जब वे कैंसर अस्पताल की बात करते हैं, तो गरीबों की सेवा की बात कर रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें सहयोग मिलना चाहिए। बता दें कि इससे पहले सीएम धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिए गए विपक्ष के विवादित बयान का विरोध भी जता चुके हैं।

PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
ये रहेगा रूट प्लान - फोटो : अमर उजाला

ये रहेगा रूट प्लान
बसों के लिए पहाड़िया मैदान (पार्किंग क्रमांक 4) को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया गया है, जबकि वैकल्पिक पार्किंग के रूप में ग्राम गढ़ा तिगैला (पार्किंग क्रमांक 7) और ग्राम गंज (पार्किंग क्रमांक 8) में स्थान तय किए गए हैं। चार पहिया वाहनों की पार्किंग काव्या गेस्ट हाउस (पार्किंग क्रमांक 2) में होगी, जबकि अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा गंज कदोहा रोड (पार्किंग क्रमांक 5) और हंस होटल के पास (पार्किंग क्रमांक 6) पर उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा, ऑटो और मोटरसाइकिल के लिए बाईपास तिराहा (पार्किंग क्रमांक 3) को निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने राजनगर रेलवे क्रॉसिंग से कोड़ा ग्राम की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, बागेश्वर धाम से लौटने वाले चार पहिया, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को पहाड़िया मैदान डायवर्सन पॉइंट से ग्राम कदोहा होते हुए गंज की ओर भेजा जाएगा, जहां से वे फ्लाईओवर के जरिए हाईवे पर पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात नियमों का सख्ती से  अनुपालन करें, जिससे यात्रा व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

12.30 पर पहुंचेंगे खजुराहो एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी दोपहर 12.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 12.55 पर बागेश्वर धाम हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का विधि-विधान से शिलान्यास करेंगे। वे करीब एक घंटे बागेश्वर धाम में रहेंगे, जिसके बाद 2.10 पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल में पीएम मोदी 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में शामिल होंगे।

PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के लिए बनाए गए 3 हेलीपेड

बता दें कि बागेश्वर धाम के मुख्य मंदिर से करीब 3 किलीमीटर की दूरी पर पीएम मोदी के उतरने के लिए 3 हेलिपेड बनाए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने सारा कमांड अपने हाथों में ले लिया है। सेना का हेलीकॉप्टर बागेश्वर धाम पर उतर चुका है और लगातार चारों तरफ निगरानी की जा रही है। बागेश्वर धाम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात है और आने जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि पीएम मोदी का विशेष विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बागेश्वरधाम पहुंचेंगे।

PM Modi to Visit Bageshwar Dham Today Will Lay Foundation of Cancer Hospital Balaji Darshan
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

बागेश्वर धाम पर 72 गजेटेड अधिकारी, 15 आईपीएस, 55 एएसपी-डीएसपी तैनात हो चुके हैं। एसपीजी लगातार अपना रुट चेक कर रही है। पूरे क्षेत्र को एंटी ड्रोन जोन घोषित किया गया है। वाहनों, होटलों और धर्मशालाओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, साथ ही खजुराहो एयरपोर्ट नो फ्लाइंग जोन रहेगा। ये सभी इंतजाम पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed