फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Pig terror in Chhatarpur Bakswaha even after complaining, officials are careless

Chhatarpur: बक्स्वाहा में सुअरों का आतंक, घरों से निकलने में डर रहे लोग, शिकायत के बाद भी अधिकारी बेपरवाह

Thu, 27 Oct 2022 08:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 08:08 AM IST
सार

छतरपुर जिले के बकस्वाहा के रहवासी इन दिनों सुअरों के आतंक से परेशान हैं, सुअर घर के दरवाजे खुले देखकर घर में घुस जा रहे हैं तो वहीं रास्ते से गुजरते राहगीरों को भी अपना शिकार बना रहे हैं।

विज्ञापन
Pig terror in Chhatarpur Bakswaha even after complaining, officials are careless
बकस्वाहा की सड़कों पर आवारा मवेशियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बकस्वाहा नगर में आवारा घूम रहे जानवरों के चलते लोग काफी परेशान हैं। सड़क पर घूमते मवेशी लोगों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। सड़कों पर घूम रहे मवेशी आए दिन लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। नगर में 24 घंटे सुअर घूमते नजर आते हैं। शासन, प्रशासन के सख्त आदेश के बाद भी सुअर पालकों ने सुअरों को खुला छोड़ रखा है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में नगर के अनिल, आशीष ने बताया कि सुबह सुबह पूजा पाठ के लिए माता मंदिर जा रही महिलाओं को आवारा सुअरों के झुण्ड का सामना करना पड़ता है। जानवर महिलाओं के सामने से गुजरकर उनका रास्ता रोक लेते हैं। कई वार सड़कों से निकल रहे राहगीरों को यह अपना निशाना बना लेते हैं, जिससे कई बार आमजन गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।  अगर कहीं किसी राहगीर या मोटरसाइकिल सवार अपना झोला गाड़ी पर छोड़कर जाने पर जानवर झोला गायब कर देते हैं। बावजूद इसके बक्सवाहा नगर पालिका का ध्यान आवारा  सुअरों की ओर नहीं है। जिससे नगर  में इनका आतंक व्याप्त है।
विज्ञापन


सुअर किसी घर के खुले दरवाजे देख लेते हैं तो अन्दर चले जाते हैं और सामान की उठापटक शुरू कर दते हैं। लोग हर समय सुअरों के आतंक के कारण अपने दरवाजे बन्द रखने को विवश है।  नगर के दुकानदार भी सुअरों के आतंक से परेशान हैं, दुकानदार एक डंडा रखकर सुअरों को भगाते रहते हैं। ऐसे में अगर किसी दुकानदार की निगाह इधर-उधर हो गई तो सुअर दुकान में मुंह मारते नजर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड स्थित वीरेन्द्र जैन ने बताया की जैसे ही मैंने दुकान खोली और मैं अपने कार्यों के लिये दुकान के अन्दर गया तो एक सुअर आया और एक मुरमुरा (लाई) की पूरी बोरी खींच ले गया और उसे पूरी सड़क पर फैला दिया और ऐसा होना रोज का काम हो गया है। सभी दुकानदार त्रस्त हैं इस समस्या का हल होना चाहिए।


इस सम्बन्ध में नगर पालिका अधिकारी एस एस तिवारी का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराऊंगा।
बक्स्वाहा नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी का कहना है कि नगर में घूम रहे आवारा पशुओं एवं सूअरों के लिए संबंधित मालिकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। और कई बार हिदायत भी दे दी गई है। अगर अब नगर में आवारा पशु घूमते हुए पाये जाएंगे तो उन्हें नगर परिषद के द्वारा वाहन में भरकर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। और मालिकों पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed