फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Niwari News: 2 people died and 3 injured in fierce collision between two bikes, referred to Jhansi Medical

Niwari News: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 01 Nov 2024 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Nov 2024 04:53 PM IST
सार

Niwari News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन
Niwari News: 2 people died and 3 injured in fierce collision between two bikes, referred to Jhansi Medical
सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया, जब पृथ्वीपुर थानाक्षेत्र के झांसी-टीकमगढ़ हाईवे पर गुरार खिरक के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
आमने-सामने से हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों बाइकों पर सवार यात्री झांसी-टीकमगढ़ हाईवे पर विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। अचानक हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर लाया गया।
विज्ञापन

 
घायलों की हालत गंभीर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। झांसी मेडिकल कॉलेज में उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के कारणों की जांच
स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस जल्द ही दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 
यह दुर्घटना निवाड़ी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का ताजा उदाहरण है, जिसने फिर से स्थानीय प्रशासन और जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतने का संदेश दिया है। पुलिस ने नागरिकों से सड़क पर सावधानीपूर्वक और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed