{"_id":"633274d5e2bd255bab0de7bc","slug":"newborn-girl-found-in-the-bushes-in-naugaon-of-chhatarpur-parents-were-thrown-away-after-five-hours-of-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: शक्ति उपासना के पर्व पर देवी स्वरूप नवजात को झाड़ियों में फेंका, पांच घंटे की बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शक्ति उपासना के पर्व पर देवी स्वरूप नवजात को झाड़ियों में फेंका, पांच घंटे की बच्ची को ग्रामीणों ने बचाया
Tue, 27 Sep 2022 09:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:28 AM IST
सार
छतरपुर के नौगांव में एक पांच घंटे की बच्ची झाड़ियों में मिली है। ग्रामीणों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देशभर में शक्ति उपासना का महापर्व नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग छोटी बच्चियों को देवी का अवतार मान कर पूज रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के छतरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जन्म के सिर्फ पांच घंटे बाद ही मां बाप अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक गए। घटना जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के दोरिया खेत के पास की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के दोरिया के खेत के पास स्थित झाड़ियों में नवजात शिशु की रोने की आवाज आई, जिस पर ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां एक बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नौगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया को दी, जिस पर थाना प्रभारी तत्काल डायल 100 समेत मौके पर पहुंचे। नवजात शिशु को डायल 100 वाहन से नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विक्रम यादव ने बताया कि बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बच्ची का जन्म 5 घंटे पूर्व हुआ है। वहीं, थाना प्रभारी संजय बेदिया ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है ग्रामीण क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बात दें, नौगांव में इसके पहले भी तीन बार नवजात शिशु मिल चुके हैं। नौगांव बस स्टैंड सहित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपस में भी बच्चे मिल चुके हैं।