फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Narrator Dhirendra Acharya's disciple ran away with host's wife in Chhatarpur

Chhatarpur: यजमान की पत्नी को ले भागा कथावाचक धीरेंद्र आचार्य का शिष्य, महिला का पति संग रहने से इनकार

Mon, 08 May 2023 03:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 May 2023 03:11 PM IST
सार

पीड़ित राहुल का आरोप है कि कथा के दौरान उसकी पत्नी को नरोत्तम दास दुबे ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। फिर एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर दोनों बातें करने लगे थे। इसी बीच बीते पांच अप्रैल को नरोत्तम दास उसकी पत्नी को भगाकर ले गया।

विज्ञापन
Narrator Dhirendra Acharya's disciple ran away with host's wife in Chhatarpur
आरोपी कथावाचक नरोत्तम दास दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को कथा करवाना काफी महंगा पड़ गया। कथावाचन के लिए आए कथावाचक धीरेंद्र आचार्य का शिष्य ही यजमान की पत्नी को भगाकर ले गया। पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फरियादी की पत्नी एक महीने बाद मिल गई। फिर पुलिस ने उसे बयान लेने थाने बुलाया। लेकिन महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने चित्रकूट धाम के धीरेंद्र आचार्य के शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रहने की इच्छा जताई। 
विज्ञापन


यह मामला साल 2021 में शुरू हुआ था। उस समय महिला के पति राहुल तिवारी ने गौरीशंकर मंदिर में रामकथा का आयोजन करवाया था। कथा करने के लिए चित्रकूट के कथावाचक धीरेंद्र आचार्य बुलाए गए थे। वे अपने शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रामकथा करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राहुल का आरोप है कि कथा के दौरान उसकी पत्नी को नरोत्तम दास दुबे ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। फिर एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर दोनों बातें करने लगे थे। इसी बीच बीते पांच अप्रैल को नरोत्तम दास उसकी पत्नी को भगाकर ले गया।


छतरपुर एसपी अमित सांघी ने मामले को लेकर कहा कि विवाद की वजह से महिला अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। इसलिए कोई केस नहीं बनता है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed