फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP road accident Three children Died 32 injured as tractor-trolley overturns in Chhatarpur

MP Road Accident: छतरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों की मौत, 30 से अधिक लोग घायल

Mon, 29 Jan 2024 05:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 05:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

MP road accident Three children Died 32 injured as tractor-trolley overturns in Chhatarpur
घायलों का इलाज जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा घटित हुआ। धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 35 लोग हादसे का शिकार हो गए और तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 32 लोग इस पूरे हादसे में घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।



बक्सवाहा क्षेत्र जुझारपुरा गांव में रहने बाले ब्रजेश लोधी के घर नई ट्रैक्टर-ट्रॉली आई थी, जिसका पूजन पाठ कराने के लिए घर और गांव के करीब 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।


 

हादसे में नम्रता लोधी (15 वर्षीय), रवि लोधी (10 वर्षीय) और दिव्या लोधी (12 वर्षीय) ने दम तोड़ दिया। उधर, इस भीषण सड़क हादसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों सहित करीब 32 लोग घायल हुए हैं। सूचना लगते ही बिजावर थाना क्षेत्र की पुलिस और स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed