फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Panchayat Chunav: Observer inspected the polling station, 2416 polling stations were set up in Chhatarpur

MP Panchayat Chunav: प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण, छतरपुर में 2416 मतदान केंद्र बनाए गए

Wed, 08 Jun 2022 08:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 08:57 AM IST
सार

छतरपुर जिले में नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के पुनरीक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षक मदन सिंह ठाकुर ने मंगलवार को जनपद पंचायत बड़ामलहरा का निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Observer inspected the polling station, 2416 polling stations were set up in Chhatarpur
प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले में नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के पुनरीक्षण के लिए नियुक्त प्रेक्षक मदन सिंह ठाकुर ने मंगलवार को जनपद पंचायत बड़ामलहरा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान दलों को दी जाने वाली ट्रेनिंग, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच पदों की संवीक्षा कर एवं महाराजगंज के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान SDM बड़ामलहरा विकास कुमार आनंद सहित SDOP पुलिस राजाराम साहू सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन


बता दें, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले भर में 2 हजार 416 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। 14 लाख 21 हजार 847 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के 8 जनपदों में पुरुष मतदाता 5 लाख 95 हजार 654 एवं महिला मतदाता 5 लाख 14 हजार 231 एवं अन्य 37 सहित कुल 11 लाख 9 हजार 922 मतदाता हैं। जिसके लिए 1 हजार 984 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। वहीं, जिले के 15 नगरीय निकायों में पुरूष मतदाता 1 लाख 62 हजार 956 एवं महिला मतदाता 1 लाख 48 हजार 951 तथा 18 अन्य मतदाता सहित कुल 3 लाख 11 हजार 925 मतदाता है। जिसके मतदान के लिए 432 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed