{"_id":"643047f1b29bd0ef030762d7","slug":"mp-news-woman-gave-birth-to-three-children-at-once-all-three-in-critical-condition-in-chhatarpur-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, कम समय में पैदा होने के चलते तीनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, कम समय में पैदा होने के चलते तीनों की हालत गंभीर
Fri, 07 Apr 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक नवविवाहित महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। कम समय में जन्म लेने के कारण तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने तीनों नवजातों को जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष SNCU वार्ड में भर्ती किया है।
विज्ञापन
महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक नवविवाहित महिला/प्रसूता द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। इसमें दो बेटी और एक बेटा है। कम समय में जन्म लेने के कारण तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने तीनों नवजातों को जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष SNCU वार्ड में भर्ती किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बम्होरी बहादुरपुर की रहने वाली खुशबू पटेल की शादी पिछले साल 18 फरवरी 2022 को राजनगर थाना क्षेत्र में उमरिया गांव के अशोक पटेल से हुई थी। उसने सात अप्रैल तड़के सुबह चार बजे तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
खुशबू की माने तो उसने पहली बार बच्चों को जन्म दिया है, वह भी एक साथ तीन बच्चों को। वह एक साथ तीन बच्चों को पाकर बहुत खुश है, उसके घर एक साथ तीन-तीन खुशियां आई हैं। हालांकि, वह बताती है कि उसे पहले ही अल्ट्रासाउंड जांच में पता चल गया था कि उसके गर्भ में एक साथ तीन बच्चे पल रहे हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर बोले- कम समय में जन्म के चलते हालत गंभीर...
बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर साकेत गुप्ता की माने तो महिला का पहली बार प्रसव हुआ है, जिसने पहली बार में ही तीन बच्चों को जन्म दिया है। यह बच्चे कम समय में पैदा हुए हैं, जिसके चलते इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे इन्हें शिशु गहन चिकित्सा वार्ड SNCU में भर्ती किया हुआ है। जहां उनका इलाज चल रहा है तो वहीं तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
