Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News speeding truck crushed cattle in Chhatarpur more than 20 cows died many injured

MP News: छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने गोवंश को कुचला, 20 से ज्यादा गायों की मौत, कई घायल

Sat, 14 Sep 2024 03:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक ट्रक ने गोवंश को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि 20 से ज्यादा गोवंश की मौत हो गई।

विज्ञापन
MP News speeding truck crushed cattle in Chhatarpur more than 20 cows died many injured
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में ओरछा रोड थाना क्षेत्र के झांसी-खजुराहो फोर लाइन पर केड़ी ब्रिज पर 20 से ज्यादा गायों की मौत का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक गायों को कुचलता टक्कर मारता हुआ निकल गया।

विज्ञापन


बता दें कि इस भीषण सड़क हादसे में कई गायें घायल हुईं तो कई की मौत हो गई है। पूरी सड़क पर गायों की लाहन और सड़क पर खून बिखरा पड़ा है। घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के फोरलेन ब्रिज के पास की है। जहां आयशर ट्रक का आगे का कुछ हिस्सा ब्रिज पर पड़ा हुआ है, जो कि खजुराहो की ओर निकल गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक पकड़ा
फोर लाइन पर गायों को रौंदने वाले ट्रक को ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ लिया है। टक्कर में कई गायों की मौत और कुछ गायें घायल हो गई थी। वहीं, पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों को नगर पालिका की टीम से उठवाया। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक के खिलाफ ओरछा रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed