फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: My wife has five husbands, all of them are implicated in some matter or the other, please save me

MP News: 'मेरी पत्नी के पांच पति, सबको किसी न किसी मामले में फंसाया, मुझे बचा लो साहब', जानें क्या है मामला

Wed, 10 Jul 2024 09:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 09:57 PM IST
सार

फूलचंद कुशवाहा नामक व्यक्ति पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देने पहुंचा था। उसकी बातें सुनकर पुलिसवाले तक चौंक गए। कहा है कि मेरी पत्नी के कई पति हैं, जिन्हें वो किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है। अब मुझे भी फंसा रही है। 

विज्ञापन
MP News: My wife has five husbands, all of them are implicated in some matter or the other, please save me
छतरपुर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देने पहुंचा पति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर एसपी ऑफिस में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। उसने शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी पत्नी के कई पति हैं, जिन्हें वो किसी न किसी मामले में फंसा चुकी है। 
विज्ञापन


ये चौंकाने वाला मामला छतरपुर का है। फूलचंद कुशवाहा नामक व्यक्ति पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देने पहुंचा था। उसकी बातें सुनकर पुलिसवाले तक चौंक गए। उसने बताया कि 2011 में विनीता उर्फ बृजेश उर्फ सलमा से शादी की थी। उसने मुझे अपनी प्रेम जाल में फंसा लिया था। कई बातें मुझे विवाह के बात पता चली। ये भी पता चला कि विनीता ब्यूटी पार्लर चलाती है, इस व्यवसाय की आड़ में कई लोगों से उसके संबंध हैं। इसका विरोध किया तो मेरी पत्नी ने सिविल लाइन थाना में मेरी झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


पति ने बताया कि मेरी पत्नी विनीता उर्फ बृजेश और सलमा वर्ष 2000 में रामवीर तोमर से विवाह किया था। रामवीर तोमर की धन संपत्ति हड़पकर वर्ष 2006 में मेरी पत्नी ने अपना नाम और धर्म परिवर्तन कर सलमा रख लिया और भूरे खान नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया। भूरे खान की संपत्ति हड़पने के पश्चात मेरी पत्नी फिर विनीता सिंह बनी और 2008 मैं अजय खरया निवासी टीकमगढ़ से फिर से हिंदू बनकर विवाह किया। इसी बीच 2009 में छतरपुर निवासी जगदीश प्रसाद सिंह से शादी कर ली और फिर 2011 में मुझसे शादी कर ली। फूलचंद ने बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमियों से जान से मारने और थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दे रही है। जिस पर एडिशनल एसपी ने बताया कि आवेदन मिला है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed