{"_id":"684846386f007e68380c7b9d","slug":"mp-news-emergency-landing-of-training-plane-at-khajuraho-airport-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खजुराहो एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिया जाम होने से रनवे से नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खजुराहो एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, पहिया जाम होने से रनवे से नीचे उतरा
Tue, 10 Jun 2025 08:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट पर इंडियन फ्लाइंग अकादमी के एक ट्रेनिंग प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। लैंडिंग के समय विमान का एक पहिया जाम हो गया, जिससे वह रनवे से नीचे उतर गया।
विज्ञापन
खजुराहो एयरपोर्ट ट्रेनिंग प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पर इंडियन फ्लाइंग अकादमी के एक ट्रेनिंग प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में एक पायलट और एक ट्रेनर सवार थे। फ्लाइंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया गया। लैंडिंग के समय विमान का दाहिनी ओर का पहिया जाम हो गया, जिससे विमान रनवे से नीचे उतर गया।
ये भी पढ़ें: क्या काम करते थे आरोपी, एक हुई दोस्ती और फिर बनाई राजा की हत्या की योजना
इस घटना में विमान का दाहिना पंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत दोनों पायलट को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। घटना की जानकारी फ्लाइंग अकादमी को दे दी गई है। मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीआईएसएफ के जवान भी पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।