फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Chhatarpur husband gave triple talaq to his wife over phone

Triple Talaq: एक दशक तक बच्चा पैदा नहीं किया, बीवी से बोला- एडॉप्ट कर लेंगे...और अब गुमनामी के लिए छोड़ दिया

Mon, 30 Sep 2024 10:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 10:36 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से तीन तलाक का मामला सामने आया है। बीवी के मुताबिक, शौहर 10 साल तक बच्चे पैदा नहीं किया और बाद में फोन पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
MP News Chhatarpur husband gave triple talaq to his wife over phone
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की दशा सुधारने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन तलाक कानून बनाया गया था, जिसे महिलाओं द्वारा जश्न के साथ स्वागत किया गया था। शुरुआती दौर में इसके सार्थक नतीजे भी देखने को मिले। लेकिन छतरपुर जिले में एक मुस्लिम युवक प्रधानमंत्री के तीन तलाक कानून को ठेंगा दिखा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि युवक द्वारा पहले मारपीट कर महिला को घर से निकाला गया और बाद में मौखिक तलाक देकर दूसरी जगह निकाह कर लिया। वहीं, अब इसके बाद महिला एसपी आफिस न्याय की गुहार लगाते पहुंची है, जहां उनके साथ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की जिला अध्यक्ष नेहा सिंह भी थीं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय आवेदन लेकर पहुंची सोफिया यासमीन ने बताया कि उसका विवाह 21 जनवरी 2014 को धूमधाम के साथ शहर के संस्कार वाटिका मैरिज गॉर्डन से हुआ था। पिता द्वारा हैसियत के अनुसार तकरीबन 15 से 18 लाख रुपये की शादी की गई। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन उसके बाद पति अब्दुल वाहिद उर्फ गुड्डू, सास नजमा खातून, देवर सद्दाम हुसैन और ननद नगमा खातून, असमा खातून द्वारा दहेज सहित अन्य मांगें करते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया गया। कई बार पीड़ित महिला थाने से लेकर कोर्ट तक गई, लेकिन फिर राजीनामा करने के बाद ससुराली जनों द्वारा महिला को प्रताड़ित किया गया और करीब ढाई साल पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं किए बच्चे पैदा, फोन पर ही बोला तीन तलाक
महिला के मुताबिक, शादी के बाद से लेकर अब तक (10 साल गुजरने के दौरान) उसने उससे बच्चे पैदा नहीं नहीं किए। हम कहते थे तो वह कहता था वह बच्चे नहीं चाहता और अगर जरूरत पड़ी तो हम बच्चा एडॉप्ट कर लेंगे, जिससे प्रतीत होता है कि वह प्लानिंग के साथ ऐसा कर रहा था। और अब उसने मुझे तलाक कहकर चुपचाप निकाह कर लिया। मैंने जब उससे बात की तो उसने फोन पर भी तीन बार तलाक बोलकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।


कर लिया दूसरा निकाह
वहीं, अब महिला के मुताबिक अजयगढ़ तहसील के अमर्छी गांव में रहने वाली लड़की के साथ दूसरा निकाह कर लिया है, जिसके निकाह के दस्तावेज भी महिला के पास हैं। महिला के मुताबिक, ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कई बार उनके पिता मां के साथ भी मारपीट की गई और लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं। इसके अलावा लगातार तलाक भी मांग रहे हैं। महिला पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देते हुए अपने और अपने माता-पिता की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मांग की है कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed