फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Chhatarpur burning with fire of crime people terrified by continuous heart-wrenching incidents

छतरपुर में दबंगई: इनकी अमानवीयता से इंसानियत शर्मसार, जूते पर थूका और चटवाया, दो लड़कों के कपड़े उतरवाकर पीटा

Wed, 16 Oct 2024 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 05:18 PM IST
सार

छतरपुर जिला अपराध की आग से लगातार दहक रहा है। यहां हो रही लगातार दिल दहला देने वाली वारदातों से लोग खौफजदा हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था और पुलिस पर सवालिया निशान उठना लाजमी है।

विज्ञापन
MP News Chhatarpur burning with fire of crime people terrified by continuous heart-wrenching incidents
बाल्मीकि चौबे, टीआई सिविल लाइन थाना, छतरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर शहर लगातार हो रही वारदातों की आग से दहकता जा रहा है। इन वारदातों से लोग खौफजदा होने लगे हैं। ताजा मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां फिल्मी स्टाइल में अपराध किया गया है। बता दें कि जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दो लड़कों की पिटाई की जा रही है और जूते पर थूक लगाकर चटवाया गया। साथ ही नंगा कर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

विज्ञापन


यहां बता दें कि पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया और नाबालिग युवक को नंगा करके बेल्टों से पीटा और जूते में थूक लगाकर चटवाया गया है। जहां अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है, कैसे पुरानी रंजिश के चलते युवक को अगवा कर जंगल में ले जाया गया। इसके बाद निवस्त्र कर बेल्ट और लात घुसे से पीटा। वहीं, दूसरी तरफ कुछ दबंगों ने छोटी सी बहस पर नाबालिक लड़के को पहले बेरहमी से पीटा। इसके बाद जूते में थूक लगाकर चटवाया। हालांकि, इस दौरान दोनों लोग दबंगों से रहम की गुहार लगाते रहे। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को उन पर तरस नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई सिविल लाइन थाना बाल्मीकि चौबे के मुताबिक, फरियादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें उसने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है। साथ ही जूते भी टच करवाए गए हैं। इस पर मामला दर्जकर विवेचना की जा रही है। चार लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed