फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Baba Bageshwar brother troubles increased again he threatened his friend in name of Lawrence Bishnoi

MP News: बाबा बागेश्वर के भाई की फिर बढ़ी मुश्किलें, दोस्त को दी लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी

Sat, 01 Jun 2024 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 05:45 PM IST
सार

बागेश्वर बाबा के भाई के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम की इंट्री हो गई है। बागेश्वर महाराज के भाई शालिग्राम गर्ग ने अपने पूर्व में दोस्त जीतू तिवारी को लॉरेंस विश्नोई की धमकी दी है।

विज्ञापन
MP News Baba Bageshwar brother troubles increased again he threatened his friend in name of Lawrence Bishnoi
धीरेंद्र शास्त्री और शालिग्राम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर उनके ही दोस्त रहे जीतू तिवारी ने धमकी देने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी जीतू तिवारी से मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन


बता दें कि अब आरोप है कि शालिग्राम ने मैसेज में लिखा "72 घंटे में तेरा खेल खत्म लॉरेंस विश्नोई को जानता ही होगा सर्च कर लेना’, पीड़ित परिवार शालिग्राम गर्ग की शिकायत लेकर बमीठा पुलिस थाना पहुंचा। पूरे मामले में एसपी अगम जैन का कहना है, स्क्रीन शॉर्ट संज्ञान में आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले का क्या रहा विवाद?
बागेश्वर धाम के महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर मारपीट के आरोप लगे थे। शालिग्राम का एक वीडियो सामने आया। इसमें वे गड़ा गांव में ही जीतू तिवारी के घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथी भी मौजूद हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि शालिग्राम गर्ग का जीतू तिवारी से लेन-देन को लेकर कुछ विवाद हुआ था। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष बमीठा थाने पहुंचा और पुलिस ने उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा था।

बताया जा रहा है शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम ने छतरपुर के गढ़ा गांव में करीब 50 सेवादारों के साथ मिलकर जीतू तिवारी के परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया था। मंहत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चार पहिया वाहन में उनके छोटे भाई शालिग्राम सवार थे। इस दौरान सेवादार पीला चोला पहनकर बाइक पर डंडे लेकर पहुंचा और महिलाओं और बच्चियों के साथ जमकर मारपीट की थी।

भाई के विवादों पर बोले बागेश्वर सरकार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विगत रोज बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में भाई शालिग्राम के द्वारा की गई मारपीट की घटना पर बयान जारी किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से साफ कहा कि उनके भाई पर जो आरोप लग रहे हैं, कानून उसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि हम भाई के इस कृत्य से दुखी हैं और भाई के नहीं बल्कि देश के कानून के साथ हैं।


मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे कानून तोड़ने वालों के खिलाफ हैं। भाई के बर्ताव से उनका मन खिन्न है। उन्होंने कहा कि भारत में कानून है और हम कानून के साथ हैं। इस मामले की पूर्ण जांच हो और वैधानिक कार्रवाई की जाए। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए निकले हैं, जिसकी यात्रा निरंतर जारी है और इस यात्रा में बड़े संघर्ष हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि गांवदारी, परिवार और उनके साथ रहने वाले लोगों के कृत्यों को एवं अन्य असंवैधानिक विषयों को हमसे न जोड़ा जाए, जिसने जो किया है, उसका फल उसे अवश्य मिलेगा। हम अपने मार्ग पर तब तक चलेंगे, जब तक हमारे इस शरीर में प्राण रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed