फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News After buffalo was stolen farmer reached Chhatarpur SP office with padwa

मालिक की गुहार: भैंस खोज दो सरकार...पड़वा परेशान हो रहा, बाहरी दूध पिलाते-पिलाते थक गया हूं, बच्चे भी हैं मेरे

Tue, 11 Feb 2025 07:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 07:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई है। बता दें कि भैंस चोरी होने के दो दिन पहले ही एक पड़वा को जन्म दी थी। अब भैंस मालिक पड़वा को लेकर एसपी दफ्तर पहुंच गया और भैंस को खोजने की गुहार लगाया है।

विज्ञापन
MP News After buffalo was stolen farmer reached Chhatarpur SP office with padwa
पड़वा को दूध पिलाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक किसान की भैंस चोरी होने पर पीड़ित भैंस मालिक अपनी चोरी गई भैंस का पड़वा लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया और अपनी भैंस खोजने का आवेदन दिया। वहीं, पीड़ित का कहना है कि अब उसकी हैसियत नहीं कि वह पड़वे को खरीदकर दूध पिला सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री का है। जहां के भैयालाल पटेल की भैंस चोरी हो गई, जिसके चलते वह पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। अब वह न्याय के लिए एसपी ऑफिस आया है और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित आवेदक भैयालाल पटेल की माने तो जन्म देने के दो दिन बाद ही उनकी भैंस चोरी हो गई थी और वह पड़वा का पेट भरने के लिए उसे खरीदकर दूध पिला रहा है, जिसका काफी खर्च आ रहा है। इससे अब उसके दूध का खर्च वहन करना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। साथ ही भैयालाल का कहना है कि उसकी भैंस चोरी के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। बावजूद इसके पुलिस नहीं खोज पा रही है।

पीड़ित बोला- भैंस का बच्चा एसपी ऑफिस में ही रहेगा
एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित भैयालाल पटेल बताता है कि उसकी भैंस एक महीने पहले चोरी हो गई थी, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इसमें उसकी चोरी गई भैंस और चोरी करने वालों को वह पहचान गया था, जिसमें एक महराजगंज का यादव था और दूसरा ढड़ारी का यादव था। मैंने थाने में नामजद रिपोर्ट लिखाई थी कि मेरी भैंस को रामजी यादव और राजेंद्र यादव ने चुराई है। इतनी पहचान नाम और सीसीटीवी के बावजूद पुलिस चोर को नहीं पकड़ रही है। मैं थाने के चक्कर लगा-लगा कर परेशान हो गया हूं।


भैंस ने दो दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था और फिर वह चोरी हो गई। अब तक तो उसके बच्चे के लिए मोल खरीदकर दूध पिलाता रहा पर अब नहीं पिला पा रहा, मेरे भी छोटे-छोटे बच्चे हैं, उन्हें दूध पिलाऊं या इसे। मेरे पास मानवीय धर्म और आर्थिक संकट सभी एक साथ आन पड़े हैं, जिससे परेशान होकर मैं भैंस के बच्चे (पड़वा) को एसपी साहब के पास लेकर आया हूं और इसे साहब के पास ही छोड़कर जाऊंगा। यह यहीं रहेगा, जब तक कि मेरी भैंस नहीं मिल जाती या पुलिस ढूंढकर नहीं लाती।

सीएसपी बोले- भैंस ढूंढ रही पुलिस
पूरे मामले में सीएसपी अमन मिश्रा का कहना है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कर्री गांव के एक व्यक्ति की भैंस चोरी हो गई थी। वह उसके बच्चे की देखभाल उसका खर्च भार वहन नहीं कर पा रहा तो वह उसे ही लेकर एसपी ऑफिस आ गया। हालांकि, पुलिस भैंस की तलाश कर रही है, जिसे तलाशकर उसके हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस टीम को भैंस को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed