फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Lok Sabha Election Who is Meira Yadav SP fielded on only seat of MP

MP LS Election: कौन हैं मीरा यादव? एमपी की इकलौती सीट पर सपा ने मैदान में उतारा, वीडी शर्मा को देंगी चुनौती

Tue, 02 Apr 2024 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

मीरा यादव को मैदान में उतारकर समाजवादी पार्टी ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। मध्यप्रदेश की खजुराहो सीट गठबंधन के तहत सपा के खाते में आई है। मीरा यादव का मुकाबला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से होगा।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Who is Meira Yadav SP fielded on only seat of MP
मीरा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली खजुराहो सीट से सपा ने अपने प्रत्याशी को बदलकर मीरा दीपनारायण सिंह यादव को चुनावी मैदान पर उतारा है। इसके साथ ही डॉ. मनोज यादव को समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन


दरअसल, मीरा यादव निमाड़ी विधायक रह चुकी हैं। वहीं, उनके पति दीप नारायण सिंह यादव भी यूपी के झांसी के गरोठा विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रह चुके हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो मीरा दीप नारायण सिंह यादव का प्रभाव न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड सहित कई इलाकों में बना हुआ है। यादव समाज के बड़े चेहरे होने के साथ ही मीरा दीप नारायण यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


शायद यही कारण है कि सपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर उन पर अपना भरोसा जताया है। हालांकि उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता वीडी शर्मा से होने वाला है। जो वर्तमान खजुराहो सांसद होने के साथ ही बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हैं। मीरा यादव को टिकट दिए जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब लोकसभा सीट खजुराहो पर मुकाबला रोचक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप नारायण यादव, यादव समाज का एक बड़ा चेहरा हैं। साथ ही इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के अलावा अन्य दलों का भी समर्थन प्राप्त है। ऐसे में बीजेपी को अब एक बड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि, इसका निर्णय मतदाता करेंगे, जो तीन जिले की आठ विधानसभा में निवासरत हैं। फिलहाल, जिला प्रशासन ने भी कमर कसते हुए चुनावी मोड में आ चुकी है, जिसका असर अब दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed