फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Election 2023: Senior BJP leader Prakash Pandey left party and joined Congress; appointed general secretary

MP Assembly Election 2023: भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कमल छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ; बनाए गए महासचिव

Fri, 03 Nov 2023 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Nov 2023 01:32 PM IST
सार

MP Assembly Elections 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के भाजपा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडे ने पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें कांग्रेस ने महासचिव का पद दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Senior BJP leader Prakash Pandey left party and joined Congress; appointed general secretary
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडेय पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें अपना महामंत्री बनाया है। प्रकाश पांडेय ने दो दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा से इस्तीफा दिया था। उसका कारण उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और स्थानीय भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को बताया था।

विज्ञापन


BJP ने कुछ दिन पहले ही दिया था प्रदेश में बड़ा पद
भाजपा से रुष्ट चल रहे नेता को मनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें प्रदेश में बड़ा पद दिया था। इस दौरान उन्हें मनाने भाजपा के पूर्व विधायक और प्रभारी उमेश शुक्ला सहित भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह उनके घर गए थे। लेकिन इस बात, मुलाकात और मान-मनौव्वल का कोई निष्कर्ष और हल नहीं निकल सका था। वहीं, उन्होंने भाजपा पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

विज्ञापन




इसके पहले पूर्व जिलाध्यक्ष और टिकट के दावेदार रहे घासीराम पटेल ने भाजपा छोड़ दी थी। अब वह BSP से चुनाव मैदान में हैं और अब इससे साफ जाहिर होता है कि राजनगर विधानसभा में भाजपा और उनके प्रत्याशी को चुनाव भारी पड़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed