फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Crime One crore robbery revealed engineering students robbed businessman house in Chhatarpur

MP Crime: एक करोड़ की डकैती का खुलासा, इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने व्यापारी के घर डाला था डाका, चार गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 09:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 09:10 PM IST
सार

छतरपुर जिले के नोगांव में एक करोड़ से अधिक की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार देर रात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर कुछ ही घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।

विज्ञापन
MP Crime One crore robbery revealed engineering students robbed businessman house in Chhatarpur
एक करोड़ की डकैती का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक व्यापारी के घर एक करोड़ रुपए की हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पॉलिटेक्निकल के चार छात्रों को माल समेत गिरफ्तार किया है, एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दरअसल, छतरपुर के नोगांव में ईशानगर चौराहे के पास स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक ओमप्रकाश राजपुरोहित के घर बीती रात करीब 10 बजे रात आरोपियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर, 36 लाख कैश समेत एक करोड़ का सामान लेकर भाग गए थे। पीड़ित व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए शहर में नाकाबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला सभी आरोपी पॉलिटेक्निक के छात्र हैं। आरोपियों ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद इन तरीकों को इस्तेमाल किया। पुलिस की इस सफलता पर DGP ने पुलिस की तारीफ की है। वहीं, सागर IG ने टीम को 30 हजार इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed