फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Minister Tulsiram Silawat inspected the proposed program venue of the Prime Minister in Khajuraho

ken-Betwa Link Project: कल पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन, मंत्री सिलावट ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Tue, 24 Dec 2024 12:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Dec 2024 12:28 PM IST
सार

ken-Betwa Link Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करने खजुराहो आ रहे हैं। जिसके चलते खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजन की तैयारी जोरों शोरों से है। यहां पर प्रधानमंत्री बुंदेलखंड की सबसे बड़ी परियोजना का आधारशिला एक विशाल जनसभा को संबोधित करके रखेंगे।

विज्ञापन
Minister Tulsiram Silawat inspected the proposed program venue of the Prime Minister in Khajuraho
मंत्री सिलावट ने किया कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने खजुराहो में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि जनता को इसके महत्व और लाभों की जानकारी दी जा सके। 

विज्ञापन


इस अवसर पर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, कार्यपालन यंत्री एनसी जैन, लता वर्मा, मोहसिन हसन, मुख्य अभियंता जल संसाधन युवराज वारके, अधीक्षण यंत्री नवीन गौड़, तथा जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूरा करने और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना के बारे में जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और इसके प्रति सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अंतिम चरण में पहुंची प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां
25 दिसंबर को केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखने खजुराहो आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। तैयारियों को लेकर राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया विशेष सक्रियता दिखाते हुए निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, साथ ही अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। तदुपरांत विधायक ने खजुराहो नगर परिषद के सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, खजुराहो होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गौतम, संरक्षक अविनाश तिवारी, पं. सुधीर शर्मा सहित होटल संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक पटैरिया द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के सरपंच और सचिवों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने का भी प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने जारी की प्रतिबंधित सामग्री की सूची
शिलान्यस समारोह हेतु सभास्थल, मार्ग एवं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से छतरपुर पुलिस द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसामान्य की सुविधा हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन अथवा ड्रोन कैमरे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।


प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम छतरपुर जिले के जनपदों एवं ग्राम पंचायतों की जनता ने केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की सौगात के लिए 443 धन्यवाद पत्र दिए हैं। छतरपुर जिले में आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए बुन्देलखण्ड की धरती पर खजुराहो में स्वयं पधार रहे हैं। यह परियोजना देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है, जिससे बुन्देलखंड के लोगों की पानी की समस्या का निदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed