{"_id":"669fb0ba16189d0e8b00d5b6","slug":"kuldeep-yadav-visited-bageshwar-dham-seek-blessings-from-pandit-dhirendra-krishna-shastri-news-in-hindi-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
Tue, 23 Jul 2024 07:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:01 PM IST
सार
बागेश्वर धाम में इस समय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुलदीप यादव अपने परिवार सहित शामिल हुए। यह उनका बागेश्वर धाम का दूसरा दौरा था। इससे पहले भी कुलदीप यादव धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ले चुके हैं।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नीचे मंच पर बैठे कुलदीप यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम पहुंचे। कुलदीप यादव सोमवार रात अपने परिवार के साथ यहां आए थे, उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि कुलदीप यादव बीते दिनों टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
दरअसल, बागेश्वर धाम में इस समय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुलदीप यादव अपने परिवार सहित शामिल हुए। यह उनका बागेश्वर धाम का दूसरा दौरा था। इससे पहले भी कुलदीप यादव धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद ले चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात कुलदीप यादव अपने परिवार के साथ अचानक बागेश्वर धाम पहुंचे। महोत्सव के दौरान उन्होंने मंच पर बैठे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया। कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दूसरी बार बागेश्वर धाम आए थे।
विज्ञापन
